सादगी से मना गुरु गोविद सिंह का प्रकाश उत्सव

खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविद सिंह के 354वें प्रकाश उत्सव पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं इस्पात गुरुद्वारा में शबद-कीर्तन व लंगर का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 07:13 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 07:13 AM (IST)
सादगी से मना गुरु गोविद सिंह का प्रकाश उत्सव
सादगी से मना गुरु गोविद सिंह का प्रकाश उत्सव

जागरण संवाददाता, राउरकेला : खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविद सिंह के 354वें प्रकाश उत्सव पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं इस्पात गुरुद्वारा में शबद-कीर्तन व लंगर का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारों में पहुंचकर गुरु ग्रंथ साहिब की अरदास कर मत्था टेका।

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में बुधवार की भोर चार बजे शबद-कीर्तन आरंभ हुआ। जो दोपहर दो बजे तक चला। इसके उपरांत गुरु का लंगर आरंभ हुआ, जो देर शाम तक चला। अध्यक्ष निर्मल सिंह, महासचिव बलदेव सिंह, उपाध्यक्ष बलदेव सिंह, बरियाम सिंह, सदस्य सुखविदर सिंह, जशवंत सिंह, हरजीत सिंह, बलवीर कौर की देखरेख में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए यहां सभी कार्यक्रम संपन्न हुए। हर साल गुरु गोविद सिंह की जयंती इस्पात गुरुद्वारा सेक्टर-18 में भव्य तरीके से आयोजन होता था। पर इस साल कोरोना के चलते गुरु सिंह सभा, वेदव्यास गुरुद्वारा एवं इस्पात गुरुद्वारा में कार्यक्रम हुआ। इस्पात गुरुद्वारा में शनिवार से ही अखंड कीर्तन चल रहा था। इसके लिए स्वर्ण मंदिर अमृतसर से प्रचारक गुरविदर सिंह, खुशवीर सिंह एवं अमनदीप सिंह यहां आए हुए हैं। मंगलवार को एक बजे अखंड कीर्तन के समापन के बाद गुरु का लंगर हुआ, जो शाम चार बजे तक चला। इसके आयोजन में अध्यक्ष सुलखन सिंह, सचिव हरवंश सिंह, कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह, उपाध्यक्ष तेजिदर सिंह उप्पल समेत अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई। इसी तरह वेदव्यास गुरुद्वारा में भी गुरु गोविद सिंह के प्रकाश उत्सव पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मत्था टेका।

chat bot
आपका साथी