कोविड टीकाकरण नियम में बदलाव, दूसरी डोज 42 दिन बाद

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोविड टीकाकरण नियमों में बदलाव किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 10:07 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 10:07 PM (IST)
कोविड टीकाकरण नियम में बदलाव, दूसरी डोज 42 दिन बाद
कोविड टीकाकरण नियम में बदलाव, दूसरी डोज 42 दिन बाद

जागरण संवाददाता, राउरकेला : केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोविड टीकाकरण नियमों में बदलाव किया है। नए नियम के मुताबिक कोविसील्ड वैक्सीन का पहला डोज लेने वाले लोगों को 6 सप्ताह या 42 दिन बाद ही दूसरी डोज दी जाएगी। यह नियम 12 मई से लागू हो गया है।

इससे पहले, कोविशिल्ड वैक्सीन की दो खुराक के बीच 28 दिनों का अंतर था। नए नियम के अनुसार अब किसी लाभार्थी को 42 दिन के पहले कोविशिल्ड वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं दी जा सकती है। इस अवधि से पहले सह-जीत पोर्टल पर दूसरी खुराक अपडेट नहीं की जा सकती है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के नए निर्देश के अनुसार, कोविशील्ड वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज के बीच 6 सप्ताह या 42 दिनों का अंतर बनाए रखना है। यह नियम 12 मई 2021 से प्रभावी है। इसलिए लाभार्थियों को निर्धारित समय के बाद ही कोविशील्ड की दूसरी खुराक प्राप्त होगी। सुंदरगढ़ जिला प्रशासन की ओर से उक्त जानकारी दी गई है। श्मशान बंधुओं को मिली लकड़ी काटने वाली मशीन : सुंदरगढ़ एवं आसपास के इलाके के कोरोना संक्रमित लोगों के दाह संस्कार में श्मशान बंधुओं का योगदान सराहनीय है। कोविड अस्पताल से आने वाले शवों को जलाने के लिए लकड़ी तथा सैनिटाइजर समेत विभिन्न सामग्री की जरूरत होती है। सेवाभावी संगठन इसके लिए आगे आ रहे हैं। श्मशान बंधुओं को लकड़ी काटने की मशीन, सैनिटाइजर व स्प्रे मशीन उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी सेवा की प्रशंसा की जा रही है।

कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों का अंतिम संस्कार के लिए 310 क्विंटल लकड़ी देने वाले ट्रांसपोर्टर संजय नंद ने श्मशान बंधुओं को संक्रमण से बचाने के लिए सैनिटाइजर स्प्रे मशीन प्रदान किया है। रतनपुर समिति सदस्य सीताकांत पटेल ने लकड़ी काटने के लिए उन्हें स्वचालित मशीन भेंट की है। उपजिलापाल अभिमन्यु बेहरा की मौजूदगी में यह सामग्री प्रदान करने के दौरान विजय होता, शाहनवाज हुसैन, देवेन साहू, चिटू रक्सा, आकाश कंसारी, हिमांशु नायक प्रमुख शामिल थे।

chat bot
आपका साथी