बणईगढ़वासियों का क्योंझर से संपर्क टूटा, गदापाली पुल पर जमा चार फीट पानी

प्रवाह क्षेत्र में लगातार बारिश से ब्राह्माणी नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। सुंदरगढ़ जिले के लहुणीपाड़ा ब्लाक के घुटागांव के पास गदापाली पुल पर चार फीट से अधिक पानी जमा हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 08:35 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 08:35 AM (IST)
बणईगढ़वासियों का क्योंझर से संपर्क टूटा, गदापाली पुल पर जमा चार फीट पानी
बणईगढ़वासियों का क्योंझर से संपर्क टूटा, गदापाली पुल पर जमा चार फीट पानी

जागरण संवाददाता, राउरकेला : प्रवाह क्षेत्र में लगातार बारिश से ब्राह्माणी नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। सुंदरगढ़ जिले के लहुणीपाड़ा ब्लाक के घुटागांव के पास गदापाली पुल पर चार फीट से अधिक पानी जमा हो गया है। इससे बणईगढ़ से क्योंझर जाने वाले मार्ग में आवागमन बंद हो गया है। इससे राउरकेला से कटक, भुवनेश्वर जाने वाली बसों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। राहगीरों को भी पुल पार करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नदी में पानी कम होने के बाद ही पुल के ऊपर का पानी घटने की संभावना है।

बणई अनुमंडल क्षेत्र में बारिश होने से नदी नाले भर गए हैं। बारिश के चलते ब्राह्मणी नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। घुटगांव के पास गदापाली में पुल पर पानी भर जाने के कारण इस मार्ग से बस व अन्य वाहनों का आना जाना बंद है। इससे बणईगढ़ से क्योंझर का संपर्क टूट गया है। इस रास्ते आने जाने वाले वाहन फंसे हुए हैं। बारिश के चलते बणईगढ़ ब्लाक के जांगला- सियांजोर पर बने पुल में भी बाढ़ का पानी चला गया है। यहां पुल पर करीब तीन फीट पानी जमा हुआ है। इस मार्ग पर भी आवागमन बंद है एवं तीन पंचायतों का संपर्क टूटा हुआ है। पुल के ऊपर पानी होने से राउरकेला, बणई, भुवनेश्वर, कटक के बीच वाहनों का आवागमन नहीं हो पा रहा है। निम्न दाब का क्षेत्र बनने व बारिश होने की संभावना से कुछ दिन तक पानी घटने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में काफी असंतोष देखा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी