फर्टिलाइजर की प्रमुख सड़क पर चलना दूभर, मरम्मत की मांग

र्टिलाइजर के नारायण मार्केट से लेकर मेन रोड को जोड़ने वाली सड़क जर्जर हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 07:24 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 07:24 AM (IST)
फर्टिलाइजर की प्रमुख सड़क पर चलना दूभर, मरम्मत की मांग
फर्टिलाइजर की प्रमुख सड़क पर चलना दूभर, मरम्मत की मांग

संसू, फर्टिलाइजर : फर्टिलाइजर के नारायण मार्केट से लेकर मेन रोड को जोड़ने वाली सड़क जर्जर हो गई है। साईं मंदिर से करीब एक किलोमीटर तक सड़क पर गड्ढे बन गए हैं एवं बारिश का पानी भर जाने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेन रोड को जोड़ने वाली यह प्रमुख सड़क होने के कारण इसका इस्तेमाल अधिक लोग करते हैं। रात के समय इस रास्ते पर वाहन लेकर निकलना जानलेवा होता है। आए दिन यहां छोटी बड़ी दुर्घटना हो रही है। प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कर इसकी मरम्मत की मांग की गई है। खतरनाक स्थित में नयाडेरा पुल, मरम्मत की मांग : लाठीकटा ब्लाक अंतर्गत बालीजोड़ी से नयाडेरा को जोड़ने वाले पुल का अप्रोच रोड जर्जर हो गया है। पुल के सामने की मिट्टी दब जाने व सड़क पर गड्ढा बन जाने के कारण यह दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है। इस मार्ग से हमेशा नहीं आने वाले वाहन चालकों को इसका अंदाजा नहीं हो रहा है एवं दुर्घटना हो रही है।

दक्षिण राउरकेला तथा फर्टिलाइजर समेत आसपास के लोगों का इसी मार्ग से आना जाना होता है। इस सड़क पर बना पुल खतरानक स्थिति में है। पुल के एप्रोच रोड की मिट्टी बह जाने के कारण गड्ढा बन गया है। लंबे समय से यहां गड्ढा होने के बावजूद इसे भरने के लिए पहल नहीं हो रही है। किनारे गड्ढा होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों के लिए अधिक खतरा है। रात के समय लोग गड्ढे से होकर गुजर रहे हैं एवं संतुलन बिगड़ने से गिर रहे हैं। स्थानीय लोगों की ओर से प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया गया है इसके बावजूद मरम्मत के प्रति ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी