महिला हॉकी खिलाड़ी ने आग लगाकर की आत्महत्या

पानपोष क्रीड़ा छात्रावास में प्रशिक्षण लेने वाली 17 साल से कम आयु वर्ग की महिला हॉकी खिलाड़ी ने सेक्टर-7 थाना क्षेत्र में अपने घर में शरीर में केरोसिन तेल डाल कर आत्महत्या कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 10:07 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 10:07 PM (IST)
महिला हॉकी खिलाड़ी ने आग लगाकर की आत्महत्या
महिला हॉकी खिलाड़ी ने आग लगाकर की आत्महत्या

जागरण संवाददाता, राउरकेला : पानपोष क्रीड़ा छात्रावास में प्रशिक्षण लेने वाली 17 साल से कम आयु वर्ग की महिला हॉकी खिलाड़ी ने सेक्टर-7 थाना क्षेत्र में अपने घर में शरीर में केरोसिन तेल डाल कर आत्महत्या कर ली। कोरोना संक्रमण के चलते छात्रावास बंद होने के कारण वह घर में रह रही थी। छात्रावास खुलने के बाद उसे लौटना था इससे पहले उसने अपने घर में शरीर में आग लगा ली। घटना की जांच शुरु की गई है। पानपोष स्पो‌र्ट्स हॉस्टल में प्रशिक्षण ले रही महिला हॉकी खिलाड़ी कोरोना संक्रमण के चलते घर आ गई थी। छात्रावास खुलने के बाद उसे बुलाया गया था। छात्रावास जाने के लिए वह पूरी तैयारी कर ली थी। दोपहर को उसने अपने शरीर में केरोसिन तेल डाल कर आग लगा लिया। उसके पिता सूरत में काम करते हैं जबकि मां दिहाड़ी मजदूर का काम कर परिवार का भरण पोषण करती है। खेल क्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन के कारण उसका चयन स्पो‌र्ट्स हॉस्टल के लिए किया गया था। उसके आत्मघाती कदम से खिलाड़ियों में शोक है। सेक्टर-7 पुलिस अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है। फर्टिलाइजर में बंद आरएसपी क्वार्टर से चोरी : शुक्रवार की देर शाम फर्टिलाइजर स्थित एक आरएसपी क्वार्टर से सामान चुरा लिया गया है। बताया गया है कि एरिया के क्वार्टर नंबर ए-119 में रहने वाले जजाति महांती पिछले 15 दिनों से अपने गांव में है। वह घर की चाबी पड़ोसी को दे गए थे। पड़ोसी जब घर के बाहर की लाइट जलाने गए तो उन्हें घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ मिला। अंदर गए तो घर का पिछला दरवाजा टूट हुआ पाया और सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तुरंत घर मालिक को इससे अवगत कराने के साथ ही टांगरपाली थाना को भी सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी