राउरकेला में दहेज के लिए महिला को बेटे संग घर से निकाला

दहेज नहीं देने पर ससुराल के लोगों द्वारा महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 05:51 AM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 05:51 AM (IST)
राउरकेला में दहेज के लिए महिला को बेटे संग घर से निकाला
राउरकेला में दहेज के लिए महिला को बेटे संग घर से निकाला

जागरण संवाददाता, राउरकेला : दहेज नहीं देने पर ससुराल के लोगों द्वारा महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। बेटे के साथ वह दो साल से न्याय के लिए दर-दर की ठोकर खा रही है। पीड़िता ने एसपी राउरकेला के कार्यालय पहुंचकर इसकी शिकायत करने के साथ न्याय की गुहार लगाई है।

फर्टिलाइजर के उत्कल नगर निवासी पुरुषोत्तम साहू की बेटी मिनती साहू ने प्लांट साइट के संतोष कुमार राउत के साथ मई 2013 को कोर्ट मैरिज की थी। 12 अप्रैल 2014 को दोनों की सामाजिक रीति-रिवाज से राधाकृष्ण मंदिर में शादी कराई गई। शादी के छह महीने तक पति पत्नी एक साथ रह रहे। इसके दोनों भुवनेश्वर में भाड़े के घर में रहने लगे। मिनती का आरोप है कि शादी के समय ससुराल वालों की मांग के अनुसार 80 हजार रुपये दहेज में दिए गए थे। शादी के कुछ महीने बाद से ही ससुराल के लोग तीन लाख रुपये की मांग करने लगे। पिता की आर्थिक हालत ठीक नहीं होने के कारण रकम देने में असमर्थ रहे। इससे उसके साथ मारपीट की जाने लगी। उस पर एसिड भी फेंका गया। इसके इलाज के लिए उसे इस्पात जनरल अस्पताल में भर्ती होना पड़ा लेकिन ससुराल के लोग देखने नहीं आए। प्रताड़ना जारी रहने के कारण दिसंबर 2019 में उसने टांगरपाली थाने में लिखित शिकायत की। अपने बेटे के साथ वह मायके में रह रही हैं। पति संतोष, ससुर मधुसूदन राउत समेत अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अबतक कोई कार्रवाई नहीं होने से पीड़िता ने न्याय के लिए एसपी का दरवाजा खटखटाया है।

chat bot
आपका साथी