फसल खराब होने को लेकर किसान चितित

इस साल की पहली छमाही में कम बारिश से निराश किसान बाद में हुई मौसमी बारिश से खुश थे लेकिन अब लघुचाप के कारण होने वाली बारिश से लाठीकटा प्रखंड के किसान पके हुए धान के नष्ट होने को लेकर हताश है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 07:44 AM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 07:44 AM (IST)
फसल खराब होने को लेकर किसान चितित
फसल खराब होने को लेकर किसान चितित

संसू, फर्टिलाइजर : इस साल की पहली छमाही में कम बारिश से निराश किसान बाद में हुई मौसमी बारिश से खुश थे, लेकिन अब लघुचाप के कारण होने वाली बारिश से लाठीकटा प्रखंड के किसान पके हुए धान के नष्ट होने को लेकर हताश है। वहीं, अब एक बार फिर से चक्रवात जवाद के प्रभाव से हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। धान की कटाई के समय आए चक्रवात जवान ने किसानों की नींद उड़ा दी है। कई किसानों ने धान की खेती के लिए पैसे उधार में लिए हुए हैं। इस साल देर से बारिश होने के कारण कुछ एक किसान देर से धान की बोआई व रोपाई की। इस कारण उनका धान पूरी तरह से पका नहीं है। फसल कटने में कुछ दिन शेष हैं, ऐसे में किसान चकव्रात जवाद के प्रभाव में हो रही बारिश को लेकर चिंतित हैं। किसान धान की कटाई कर रहे हैं। लाठीकाटा प्रखंड के मुंडाजोर, रामजोड़ी, देवझरण, मनको आदि गांवों में वर्तमान खेतों में फसल खड़ी है जिसे बारिश से सुरक्षित करने के लिए किसान कटाई में जुटे हुए हैं। अच्छी फसल के लिए किसान साल भर मेहनत करते हैं। लेकिन प्राकृतिक आपदा, बेमौसम बारिश के साथ फसल को नुकसान पहुंचाने वाले कीट हर साल उनके सुख-समृद्धि के रास्ते में बाधक बनते हैं। अनाज को काटकर खलिहान में रखने से उसके अंकुरित होने की संभावना रहती है। कफ सिरप के साथ एक गिरफ्तार : उपनगर हीराकुद में कफ सिरप का अवैध कारोबार करने के आरोप में प्रभात कुमार स्वाईं को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से 10 बोतल कफ सिरप जब्त किया। पूछताछ के बाद उसे रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। शनिवार की शाम पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ अभियान शुरू कर विभिन्न स्थानों में छापेमारी की गई। इसी छापेमारी के दौरान गांधीनगर इलाके में रहने वाले प्रभात को कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया गया।

chat bot
आपका साथी