रेलनगरी में प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गोत्सव का समापन

रेलनगरी बंडामुंडा में शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गोत्सव का समापन हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 08:17 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 08:17 AM (IST)
रेलनगरी में प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गोत्सव का समापन
रेलनगरी में प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गोत्सव का समापन

संसू, बंडामुंडा : रेलनगरी बंडामुंडा में शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गोत्सव का समापन हो गया। विसर्जन से पहले शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में महिलाओं ने मां को सिदूर अर्पित किया और ढाक पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत करते हुए एक-दूसरे को सिदूर लगाकर खुशी जाहिर की। नवरात्र में नौ दिन तक मां दुर्गा की पूजा और भक्ति के बाद 10वें दिन विजय दशमी मनाई जाती है। रेलनगरी में भी विजय दशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मां दुर्गा की पूजा के लिए शहर में जगह-जगह बनाए गए पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस मौके पर सिदूर खेला की रस्म अदायगी हुई। महिलाओं ने एक-दूसरे को सिदूर लगाकर सिदूर खेला का खेल खेला। हालांकि यह क्षण थोड़ी देर के लिए बड़ा ही भावुक था। मां दुर्गा की विदाई के समय महिलाओं के आंखे नम थी।

सेल्फी का रहा क्रेज : मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन पर महिलाओं द्वारा सिदूर खेल के दौरान सेल्फी लेने का क्रेज दिखा। महिलाओं ने सिदूर खेल के पलों को सेल्फी लेकर यादगार बनाया। अलग अलग पंडालों में सिदूर खेला के बाद कई महिलाओं ने सेल्फी ली। इसके बाद महिलाओं ने सेल्फी फोटो को फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम व वाट्सएप पर साझा किए। सादगी से मनाया विजय दशमी उत्सव : श्री दशहरा पूजा कमेटी राउरकेला की ओर से कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए विजय दशमी उत्सव मनाया गया। सेक्टर-13 दशहरा पूजा मैदान में हर साल होने वाले रावण दहन के कार्यक्रम को रद किया गया एवं यहां भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना व राज्याभिषेक की औपचारिकता पूरी की गई। इसमें केवल कमेटी के सदस्यों ने ही हिस्सा लिया।

सेक्टर-13 दशहरा पूजा मैदान में शुक्रवार की शाम को विजय दशमी उत्सव का आयोजन किया गया। रावण दहन का कार्यक्रम रद होने के चलते यहां पुतले नहीं बनाए गए थे। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए लोगों से इस साल घरों में ही चार दीपक जलाकर विजय दशमी उत्सव मनाने का अनुरोध किया गया था। अधर्म पर धर्म की जीत के प्रतीत के रूप में यह उत्सव सादगी के साथ पूजा मैदान में मनाया गया। भगवान गणेश की पूजा के साथ ही श्रीराम की आरती व राज्य अभिषेक की औचारिकता पूरी की गई। इसमें कमेटी के राहुल अग्रवाल, सुरेश केजरीवाल, गौरव सिघल, नरेश सिघल, पवन मेहमिया, सनोज अग्रवाल, ललित केजरीवाल, विवेक पोद्दार, विशाल अग्रवाल, राहुल गुप्ता, बंटी पोद्दार समेत अन्य लोग इसमें शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी