ब्रह्मकुमारी ने तीन जगहों पर किया पौधारोपण

प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से शुक्रवार को तीन जगहों पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 11:31 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 11:31 PM (IST)
ब्रह्मकुमारी ने तीन जगहों पर किया पौधारोपण
ब्रह्मकुमारी ने तीन जगहों पर किया पौधारोपण

जागरण संवाददाता, राउरकेला : प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से शुक्रवार को तीन जगहों पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस क्रम में संस्थान की ओर से जेल रोड स्थित यूजीआईई कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया गया। कॉलेज के अध्यक्ष पीसी रथ, भीमसेन टुडू, सुनाराम सोरेन, हिमांशु बेहरा, कनिका नायक, डॉ. सुलेसिनी जेना, डॉ. सालेन पटेल आदि ने शामिल होकर परिसर में नींबू, अनार, अमरूद, टीक समेत छायादार पौधे लगाए। इसी तरह ब्रह्मकुमारीज की ओर से लिडरा गांव मैदान में पौधे लगाए गए। यहां बीके जयंती किस्कू ने ग्रामीणों के साथ मिलकर नींबु, अनार, अमरूद, टीक आदि के 25 पौधे रोपे गए। इसके अलावा कल्पतरु आश्रम में ब्रह्मकुमारीज द्वारा पर्यावरण दिवस मनाया गया। आश्रम के परशुराम पडा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में आश्रम के बच्चे और बुजुर्गों ने मिल कर नींबू, अनार, अमरूद आदि के 65 पौधे लगाए। प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बीके राजीव, बीके बिमला, बीके श्वेता, बीके उर्वशी, बीके रितिका, बीके उमेश चंद्र प्रधान आदि सभी ने पर्यावरण का संरक्षण, संव‌र्द्धन और विकास करने का संकल्प लेने के साथ सभी को इसका संकल्प दिलाया।

chat bot
आपका साथी