बरसुआं में हाथी ने वृद्ध को कुचलकर मार डाला

लहुणीपाड़ा ब्लाक के बरसुआं रेंज क्षेत्र के जलडीह बीट सिडि़़मा गांव में शनिवार की रात दो बजे के करीब दंतैल हाथी ने 61 वर्षीय मासकलन मुंडा को कुचल दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 09:42 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 09:42 PM (IST)
बरसुआं में हाथी ने वृद्ध को कुचलकर मार डाला
बरसुआं में हाथी ने वृद्ध को कुचलकर मार डाला

जासं, राउरकेला : लहुणीपाड़ा ब्लाक के बरसुआं रेंज क्षेत्र के जलडीह बीट सिडि़़मा गांव में शनिवार की रात दो बजे के करीब दंतैल हाथी ने 61 वर्षीय मासकलन मुंडा को कुचल दिया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रविवार की सुबह वन विभाग एवं पुलिस विभाग कर्मी गांव पहुंचे तथा शव को जब्त करने के साथ ही अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है। आश्रित को विभाग की ओर से मुआवजा का भरोसा दिया गया है।

जलडीह निवासी मासकलन मुंडा अपने घर में सो रहे थे। रात करीब दो बजे हाथी उनके घर में घुस गया। उसे देख कर जान बचाने के लिए वह भागने की कोशिश की लेकिन हाथी ने उन्हें सूंड से उठाकर पटक कर कुचल दिया जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी। हाथी के वहां से जाने के बाद ग्रामीणों की सहायता से मासकलन को इलाज के लिए लहुणीपाड़ा अस्पातल लाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर रेंजर नवीन चंद्र प्रधान पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचकर वन विभाग की ओर से मुआवजा का भरोसा दिया। शव को जब्त करने के साथ ही उसका पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद परिवार वालों के हवाले किया गया।

इधर, बनेई वन क्षेत्र के टिकायतपाली, धारिणीधरपाली खंड क्षेत्र में हाथी घुसकर धान की फसल को नष्ट कर दिया है। वन कर्मी दोनों हाथियों को खदेड़ने की कोशिश कर रहे हैं पर हाथी जंगल में जाकर फिर से गांव की ओर लौट आए हैं और फसलों को नष्ट कर रहे है। वन विभाग व ग्रामीण हाथियों को भगाने में लगे हुए हैं। हर साल खेती के दौरान, जंगली हाथी गांव में घुस आते है और धान की फसल को नष्ट कर देते हैं। वर्तमान बरसुआ रेंज के धरणीधर के पास हाथियों का एक झुंड डेरा डाले हुए है जिस पर वन कर्मी नजर रख रहे हैं।

chat bot
आपका साथी