विशाल फैरो निगम के मैनेजर समेत आठ गिरफ्तार

रिलायंस जीओ के होरिजोंटल ड्रिलिग मशीन से 25 लाख रुपये से अधिक के तांबा तार कीमती छड़ एवं अन्य सामाग्री चोरी के आरोप में प्लांट साइट पुलिस ने विशाल फैरो के मैनेजर वेदव्यास सित खंडेलवाल कंट्रेक्टर के मैनेजर समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की समाग्री भी बरामद किये गये हैं तथा इन्हें ढोने में इस्तेमाल पिक अप वैन को भी जब्त किया गया है। सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ ही उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 11:49 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 06:22 AM (IST)
विशाल फैरो निगम के मैनेजर समेत आठ गिरफ्तार
विशाल फैरो निगम के मैनेजर समेत आठ गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, राउरकेला : रिलायंस जीओ के होरिजेंटल ड्रिलिग मशीन से 25 लाख रुपये से अधिक के तांबा तार, कीमती छड़ एवं अन्य सामाग्री चोरी के आरोप में प्लांट साइट पुलिस ने विशाल फैरो निगम के मैनेजर, वेदव्यास स्थित खंडेलवाल कांट्रेक्टर के मैनेजर समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। चेार का सामन ढोने में इस्तेमाल पिकअप वैन को भी जब्त किया गया है। सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ ही उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जियो रिलायंस कंपनी का ट्रैफिक गेट अंचल में भूमिगत पाइप बिछाने का काम चल रहा है। इसके लिए होरिजेंटल ड्रिलिग मशीन का प्रयोग हो रहा है। इसमें खराबी आने के कारण ट्रैफिक मार्केट के पास उसे खड़ा किया गया था जहां से कीमती सामान चोरी होने का मामला कंपनी के सुपरवाइजर शिवांशु कुमार देउरिया ने प्लाट साइट थाने में दर्ज कराया। इसकी छानबीन कर रही पुलिस टीम को पता चला कि बंडामुंडा उत्तम बस्ती के बागून बांकिर उर्फ टाइगर, शीतलनगर के नंद सिंह उर्फ लाल, गांधी रोड के तांबा व्यवसायी चांद गुप्ता, महताब रोड गंजाम बस्ती निवासी राहूल राम, मनोहर वार्ला उर्फ टिगा व धोबी मोहल्ला के प्रकाश सेठ उर्फ मालू ने मिलकर मशीन में लगे कीमती तांबा के तार व छड़ निकाल लिया तथा उन्हें वेदव्यास स्थित कांटा व्यवसायी जनार्दन साहू को बेच दिया। जनार्दन ने उक्त सामग्री विशाल फैरो निगम को बेच दिया। जहां चोरी के अधिकतर सामान को गला दिया गया। इस मामले में पुलिस द्वारा कांटा व्यवसायी जनार्दन साहू, कलुंगा स्थित विशाल फैरो निगम के मैनेजर नरेंद्र शर्मा के साथ बागून बांकिरा, नंद सिंह, चांद गुप्ता, राहूल राम, मनोहर वार्ला उर्फ टिगा, प्रकाश सेठ को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से चोरी का कई अन्य सामान जब्त किया गया है।

chat bot
आपका साथी