शराब की अवैध बिक्री में आठ लोग गिरफ्तार

सुंदरगढ़ आबकारी निरीक्षक नवीन बेहरा के निर्देश पर विभिन्न जगहों में विभागीय टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 09:41 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 09:41 PM (IST)
शराब की अवैध बिक्री में आठ लोग गिरफ्तार
शराब की अवैध बिक्री में आठ लोग गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सुंदरगढ़ आबकारी निरीक्षक नवीन बेहरा के निर्देश पर विभिन्न जगहों में विभागीय टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया। सदर आबकारी निरीक्षण सत्यजीत खटुआ के नेतृत्व में विभागीय टीम ने ब्राह्ममणमरा गांव निवासी सरोजनी नायक और विदेशी नायक, किजिरकेला के ओड़ियापाड़ा निवासी जेरम साहु, पेरुआअढ़ा के महादेव किसान, देउभुवनपुर के किशोरचंद्र तांती, कुअरबगा के सुदर्शन पंडा, भेलुआबहाला के किशोरचंद्र तांती व सुनीर पुजारी और कस्तुना निवासी फिलिमिना हांसदा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेजा गया है। इनके पास से 71 लीटर देसी शराब भी जब्त की गई है। महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी : राजगांगपुर नगरपालिका के वार्ड नंबर 16 स्थित मधुसूदन कॉलोनी निवासी संगीता देवी ने शनिवार की रात घर में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर राजगांगपुर थाना के एएसआई देवकी नायक, ब्रिज किशोर मुदुली मौके पर पहुंच कर शव को जब्त कर जांच शुरू की।

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत : कालटा माइंस से काम कर शनिवार की शाम साइकिल से घर लौट रहे चोरधरा गांव निवासी सुखराम मुंडा (39) को अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए लहुणीपाड़ा अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस संबंध में केबलांग थाना की पुलिस एक मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस इस संबंध में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी