बंगलाढीपा के पास ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

बिसरा-भालूलता मार्ग के बंगलाढ़ीपा के पास सोमवार की शाम ट्रैक्टर पलटने से चालक जराईकेला निवासी बिनोद लोहार (35) की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 07:06 AM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 07:06 AM (IST)
बंगलाढीपा के पास ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत
बंगलाढीपा के पास ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

संसू, बिसरा : बिसरा-भालूलता मार्ग के बंगलाढ़ीपा के पास सोमवार की शाम ट्रैक्टर पलटने से चालक जराईकेला निवासी बिनोद लोहार (35) की मौत हो गई। घटना के समय वह बिसरा से ट्रैक्टर चलाकर जराईकेला लौट रहा था। इसी दौरान बंगलाढ़ीपा के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। जिसके नीचे दबने से वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पहले बिसरा अस्पताल तथा बाद में राउरकेला सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर बिसरा थाना की पुलिस द्वारा शव को जब्त कर अस्पताल के मोर्ग हाउस में रखा गया है। मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस इस संबंध में दुर्घटनाजनित मामला दर्ज किया है। बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दंपती जख्मी : बड़गांव के पास बीजू एक्सप्रेस-वे में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दंपती जख्मी हो गए। दोनों को बड़गांव अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सुंदरगढ़ जिला अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर इसकी जांच कर रही है। सुंदरगढ़ आरआइटी कालोनी निवासी रमेश पटेल एवं उनकी पत्नी दुर्गावती पटेल बाइक से जा रहे थे तभी बोलेरो चालक ने लापरवाही बरतते हुए पीछे से टक्कर मार दिया। संतुलन बिगड़ने व गिरने से दोनों को गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को बड़गांव अस्पताल भेजा गया। यहां उनकी हालत नाजुक होने के कारण सुंदरगढ़ जिला अस्पताल स्थानांतरित किया गया। पुलिस द्वारा संबंधित बोलेरो की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी