जून 2022 तक हॉकी स्टेडियम बनने को लेकर संदेह

बीपीयूटी परिसर में पुरुष हॉकी विश्वकप मैच के लिए 130 करोड़ की लागत पर बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 09:56 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 09:56 AM (IST)
जून 2022 तक हॉकी स्टेडियम बनने को लेकर संदेह
जून 2022 तक हॉकी स्टेडियम बनने को लेकर संदेह

जागरण संवाददाता, राउरकेला : बीपीयूटी परिसर में पुरुष हॉकी विश्वकप मैच के लिए 130 करोड़ की लागत पर बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। जून 2022 तक इसका काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हॉकी इंडिया की तकनीकी टीम ने निर्माण कार्य की समीक्षा की है एवं विभिन्न निर्देश देने के साथ ही आशंका जताई गई है। इसकी समीक्षा के लिए 24 जुलाई को राज्य के खेल मंत्री तुषारकांति बेहरा, खेल सचिव विशाल देव, निदेशक विनल कृष्णन राउरकेला आकर इसकी समीक्षा करेंगे। इस स्टेडियम में 2023 में पुरुष हॉकी विश्वकप के मैच खेले जाएंगे।

ओडिशा के भुवनेश्वर व राउरकेला में हॉकी विश्वकप के मैच खेले जाने की घोषणा के बाद पहले राउरकेला के सेक्टर-05 स्थित बीजू पटनायक हॉकी स्टेडियम में मैच खेलने का निर्णय लिया गया था। हॉकी इंडिया की तकनीकी टीम तथा अधिकारियों के दौरे के बाद सरकार की ओर से बीपीयूटी परिसर में नए स्टेडियम का निर्माण की घोषणा की गई। 16 फरवरी को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसकी आधारशिला रखी थी पर कोरोना संक्रमण के चलते काम में विलंब हुआ एवं 4 जून को इसका काम शुरू किया गया। 20 जुलाई को हॉकी इंडिया की टीम ने स्टेडियम के निर्माण कार्य की समीक्षा की। बीपीयूटी परिसर में 500 चेयर वाले ऑडिटोरियम हॉल, 165 रूम वाला दोमंजिला भवन, अभ्यास मैदान, छेंड कलिग विहार से होकर हवाई पट्टी को जोड़ने के लिए सड़क, स्टेडियम के पास घरों की दूरी समेत अन्य पहलुओं पर छानबीन की गई। इतना काम जून 2022 तक खत्म करने को लेकर संदेह प्रकट किया जा रहा है। पहले स्टेडियम फिर अभ्यास मैदान का काम पूरा करना होगा। अब तक इसकी नींव तक नहीं खोदी गई है। केवल छड़ बांधने के लिए जमीन की मापी की जा रही है। स्टेडियम समेत अन्य कार्य की समीक्षा करने तथा इसमें तेजी लाने के लिए निर्देश देने के उद्देश्य से खेल मंत्री तुषारकांत बेहरा, खेल सचिव विशाल देव, खेल विभाग के निदेशक विनल कृष्णन राउरकेला दौरे पर 24 जुलाई को आने वाले हैं। राउरकेला के सर्किट हाउस में विश्वकप मैच को लेकर समीक्षा बैठक करने का कार्यक्रम है जिसमें राउरकेला विधायक, प्रशासनिक अधिकारी तथा खेल अधिकारी शामिल होंगे।

chat bot
आपका साथी