समाज के अभिन्न अंग हैं दिव्यांग : विधायक

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर मानसिक दिव्यांग बच्चों के स्कूल श्रद्धा में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 07:17 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 07:17 AM (IST)
समाज के अभिन्न अंग हैं दिव्यांग : विधायक
समाज के अभिन्न अंग हैं दिव्यांग : विधायक

जागरण संवाददाता, राउरकेला : अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर मानसिक दिव्यांग बच्चों के स्कूल श्रद्धा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल जिला योजना बोर्ड के अध्यक्ष सह राउरकेला के विधायक शारदा प्रसाद नायक ने कहा कि दिव्यांग समाज के अभिन्न अंग हैं। इनके विकास के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। इसके लिए सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं बनायी जा रही है एवं हर तरह का प्रयास किया जा रहा है। श्रद्धा की ओर से मानसिक दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा में शामिल करने के प्रयास की प्रशंसा करने के साथ ही उन्होंने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

एनआइटी के निदेशक हिमांचल पाणिग्राही ने कहा कि दिव्यांगों के अंदर कुछ न कुछ अदृश्य शक्ति होती है। इसका विकास होने से वे समाज में उदाहरण बनते हैं। अल्बर्ट आइंस्टाइन जैसे कई उदाहरण हैं। उन्होंने दिव्यांगों को हीनभावना से न देख कर उन्हें लक्ष्य तक पहुंचाने का प्रयास करने पर बल दिया। आरएसपी ट्रैफिक एंड रॉ मैटेरियल डिवीजन के महाप्रबंधक हीरालाल महापात्र ने दिव्यांगों को प्रगति के हर क्षेत्र से जुड़कर काम कर सकते हैं। ऐसा होने से ही वे अधिकार पा सकते हैं। पानपोष अनुमंडल के अधिकारी सुनील कुमार नायक ने सरकार की ओर से दी जा रही सुविधा व योजनाओं पर प्रकाश डाला। आस्था संस्थान के महासचिव आलोक जेना ने दिव्यांगों के विकास के लिए सुझाव दिए। अग्रगामिनी की महासचिव तपस्विनी बहिदार एवं संगठन के कार्यकर्ताओं ने दिव्यांगों को प्रोत्साहित किया व इसके आयोजन में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम संचालक श्रद्धा के महासचिव पशुपतिनाथ चटर्जी समेत सचिव कार्तिक चंद्र पांडव ने दिव्यांगों के अधिकारों का जिक्र करते हुए उनके विकास पर जोर दिया।

chat bot
आपका साथी