रेल मंत्री के जवाब से राउरकेला वासियों में निराशा

राउरकेला को नया रेल डिवीजन बनाने की उम्मीद रखने वाले शहरवासियों को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने निराश किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 10:03 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 10:03 PM (IST)
रेल मंत्री के जवाब से राउरकेला वासियों में निराशा
रेल मंत्री के जवाब से राउरकेला वासियों में निराशा

जागरण संवाददाता, राउरकेला : राउरकेला को नया रेल डिवीजन बनाने की उम्मीद रखने वाले शहरवासियों को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने निराश किया है। राउरकेला समेत जाजपुर, भवानीपटना में नया डिवीजन बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं होने की बात उन्होंने संसद में कही है। राज्यसभा सदस्य सुजीत कुमार के प्रश्न पर दक्षिणपूर्व मध्य, दक्षिण पूर्व रेलवे के अधीनस्थ स्टेशनों को पूर्वतट रेलवे में लाने व उक्त अंचल को एक कर राउरकेला को डिवीजन बनाने के प्रस्ताव पर रेल मंत्री का नकारात्मक जवाब मिला है। यह जवाब फिलहाल में लिए था या भविष्य में भी विभाग की यही योजना है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

राउरकेला को पूर्व तटीय रेलवे जोन में शामिल कर इसे नया डिवीजन का रूप देने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है। इससे पहले 2020 में पूर्व रेल मंत्री पीयूष गोयल से भी सवाल पूछे गए थे तब उन्होंने भी यही जवाब दिया था कि वर्तमान में राउरकेला को रेल डिवीजन बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। तब कोरापुट के सांसद सप्तगिरी उलाका ने सवाल किया था कि क्या पूर्वतट रेलवे के संप्रसारण करने, झारसुगुगड़ा-बरसुआं- किरीबुरु, राउरकेला- नुआगांव हेमगिर सेक्शन को पूर्वतट रेलवे में शामिल करने व राउरकेला को रेल डिवीजन बनाने की योजना है। क्या जाजपुर में रेल डिवीजन बनाने की कोई योजना है। तब तत्कालीन रेल मंत्री ने जवाब दिया था नहीं। 2020 में तत्कालीन रेल मंत्री पीयूष गोयल एवं वर्तमान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के जवाब में विशेष अंतर नहीं है। राउरकेला व जाजपुर को रेल डिवीजन बनाने के लिए वर्षो से आवेदन दिए जा रहे हैं एवं इन्हें डिवीजन बनाने के लिए तथ्य भी दिए जा रहे हैं पर इस पर विचार नहीं हो रहा है। राउरकेला में रेल डिविजन एक्शन कमेटी का भी गठन किया गया है जिसमें सभी राजनीतिक दलों के साथ साथ सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हैं। रेल मंत्री के नकारात्मक जवाब से इनमें रोष देखा जा रहा है एवं इसे लेकर आने वाले दिनों में यहां आंदोलन की तैयारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी