टोक्यो ओलंपिक के लिए दीपग्रेस एक्का का चयन

टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 07:44 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 07:44 AM (IST)
टोक्यो ओलंपिक के लिए दीपग्रेस एक्का का चयन
टोक्यो ओलंपिक के लिए दीपग्रेस एक्का का चयन

जागरण संवाददाता, राउरकेला : टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी गई है। इसमें ओडिशा से एकमात्र खिलाड़ी डिफेंडर दीप ग्रेस एक्का को शामिल किया गया है। ओडिशा हॉकी इंडिया का प्रायोजक है पर हॉकी इंडिया के इस फैसले से राज्य के खेल प्रेमियों में निराशा है।

सुंदरगढ़ जिले के लुलकीड़ीह गांव निवासी चार्लेस व जयमति एक्का की पुत्री दीप ग्रेस एक्का ने 2005-06 में कोच तेज कुमार खेस की निगरानी में हॉकी खेलना शुारू किया था। सितंबर 2007 में स्पो‌र्ट्स अथारिटी आफ इंडिया (साइ) के लिए उनका चयन हुआ था एवं 13 साल की उम्र में उन्होंने राज्य स्तरीय मैच खेलना शुरू किया। कोच लुसिला एक्का एवं सरोज महंती से कोचिग लेकर 2011 में 16 साल की उम्र में सोनीपत में पहला सीनियर राष्ट्रीय हॉकी मैच खेला। रांची में नेशनल गेम के बाद जूनियर नेशनल कैंप के लिए चुनी गई एवं बैंकॉक जूनियर एशिया कप खेला। डिफेंडर के रूप में खेल कर उन्होंने अब तक तीन इंटरनेशन गोल किए हैं। 9वें महिला एशिया कप-2018 में मलेशिया कॉमनवेल्थ गेम में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। 2016 में रियो ओलंपिक के लिए भी उनका चयन किया गया था। टोक्यो ओलंपिक के लिए हॉकी के गढ़ सुंदरगढ़ से एकमात्र महिला खिलाड़ी के शामिल किए जाने पर खेल प्रेमियों में निराशा है।

स्कूटी से गिरकर युवक घयल : रिग रोड में गुरुवार की दोपहर को एक युवक स्कूटी से गिर कर घायल हो गया। युवक स्कूटी से प्लांट साइट चौक से ट्रैफिक गेट की ओर जा रहा था तभी यह हादसा हुआ। हालांकि बाद में युवक खुद ही उठकर गंतब्य की ओर रवाना हो गया।

chat bot
आपका साथी