दुर्गापुर पहाड़ी में फंदे से लटकी मिली युवक की लाश

टिबर कॉलोनी में दुर्गापुर पहाड़ी पर युवक की लाश पेड़ पर फंदे से लटकी पायी गयी। प्लांट साइट पुलिस ने शव जब्त कर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jan 2020 11:35 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jan 2020 06:15 AM (IST)
दुर्गापुर पहाड़ी में फंदे से लटकी मिली युवक की लाश
दुर्गापुर पहाड़ी में फंदे से लटकी मिली युवक की लाश

जागरण संवाददाता, राउरकेला : टिबर कॉलोनी में दुर्गापुर पहाड़ी पर युवक की लाश पेड़ पर फंदे से लटकी पायी गयी। प्लांट साइट पुलिस ने शव जब्त कर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। टिबर कॉलोनी निवासी एवं पेशे से बोलेरो चालक 32 वर्षीय डिस्को उर्फ दामो सोरेन मंगलवार की दोपहर को घर आया और तनाव में था। उसकी बेटी प्रेमा व वर्षा के अनुसार, दोपहर करीब तीन बजे पापा घर से निकले फिर वह वापस नहीं लौटे। सुबह लोग शौच के लिए पहाड़ी पर गये तो उनकी लाश पेड़ पर लटकी हुई देखी जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। डिस्को की बेटियों ने बताया कि घर में किसी तरह का झगड़ा नहीं हुआ था। डिस्को के एक बेटा भी है। पिता की मौत के बाद बच्चे अनाथ हो गए हैं। पुलिस अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। हालांकि डिस्को ने आत्महत्या की, स्पष्ट नहीं हो पाया है।

chat bot
आपका साथी