बासंती कालोनी में फंदे झूलता मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

उदितनगर थाना अंतर्गत बासंती कालोनी निवासी ज्ञानरंजन प्रधान की पत्नी प्रियदर्शनी को शनिवार की रात 11 बजे उसके कमरे में फंदे से लटकी अवस्था में मृत पाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 09:48 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 09:48 PM (IST)
बासंती कालोनी में फंदे झूलता मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
बासंती कालोनी में फंदे झूलता मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

जागरण संवाददाता, राउरकेला : उदितनगर थाना अंतर्गत बासंती कालोनी निवासी ज्ञानरंजन प्रधान की पत्नी प्रियदर्शनी को शनिवार की रात 11 बजे उसके कमरे में फंदे से लटकी अवस्था में मृत पाया गया। इसकी सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर राउरकेला सरकारी अस्पताल भेजा। रविवार को परिवार के लोगों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कर उन्हें सौंप दिया गया। प्रियदर्शिनी के परिवार वालों की शिकायत पर उदितनगर थाना में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। परिवार वालों ने प्रियदर्शिनी के पति समेत ससुराल के पांच सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस प्रियदर्शिनी के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

भुवनेश्वर की रहने वाली प्रियदर्शनी का विवाह पांच साल पहले ज्ञानरंजन से हुआ था। वह बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में काम करता था। लॉक डाउन के बाद वह राउरकेला लौट आया। शादी में मांग के मुताबिक दहेज मिलने के बाद भी ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने का आरोप प्रियदर्शनी के परिवार वालों ने लगाने के साथ बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। नवविवाहिता की मौत पर पिता ने लगाया हत्या का आरोप : बणई थाना अंतर्गत उपुर्डा गांव निवासी रथ किसान की बेटी लावण्यवती किसान की ससुराल टिकरापोष में 20 जनवरी को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। पिता ने बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लावण्यवती ने टिकरापोष गांव निवासी टूना ओराम के साथ प्रेम विवाह हुआ था। 20 जनवरी की रात को उसका शव घर में मिला था। हालांकि ससुराल के लोग खुदकुशी का मामला बता रहे हैं जबकि रथ किसान ने इसे हत्या का मामला बताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना अधिकारी लक्ष्मीनारायण मरांडी इसकी जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

chat bot
आपका साथी