दयानंद नगर दुर्गा पूजा कमेटी गठित

दांडियापाली दयानंद नगर सार्वजनीन दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक सोमवार की शा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 04:56 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 04:56 PM (IST)
दयानंद नगर दुर्गा पूजा कमेटी गठित
दयानंद नगर दुर्गा पूजा कमेटी गठित

जासं, राउरकेला : दांडियापाली दयानंद नगर सार्वजनीन दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक सोमवार की शाम को पूजा पंडाल परिसर में आयोजित की गयी। इसमें पिछले साल के आय व्यय तथा इस साल के बजट पर चर्चा कर इसे पारित किया गया। दयानंद नगर में आठवें साल धूमधाम से दुर्गा पूजा के लिए कमेटी का गठन भी सम्मति से कर लिया गया। इसमें अध्यक्ष एबी बंदोपाध्याय, उपाध्यक्ष जेके साहा, सुधांशु बडु, बापी पटनायक, महासचिव विश्वनाथ दे, कोषाध्यक्ष सुभाष गुप्ता व सुजीत घोष, सांस्कृतिक सचिव संजय झा को शामिल किया गया है। बैठक में दयानंद नगर रेसीडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष पुरेन्द्र मल्लिक, महासचिव कामाख्या ¨सह के अलावा अन्य लोग बड़ी संख्या में शामिल होकर अपने विचार रखे तथा सभी से सहयोग करने का अनुरोध किया।

chat bot
आपका साथी