चक्रवात जवाद ने ट्रेनों पर लगाया ब्रेक

चक्रवात जवाद को लेकर ओडिशा से चलने वाली पुरुषोत्तम भुवनेश्वर राजधानी समेत कई ट्रेनें रद रहेंगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:31 AM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:31 AM (IST)
चक्रवात जवाद ने ट्रेनों पर लगाया ब्रेक
चक्रवात जवाद ने ट्रेनों पर लगाया ब्रेक

जागरण संवाददाता, राउरकेला : चक्रवात जवाद को लेकर ओडिशा से चलने वाली पुरुषोत्तम, भुवनेश्वर राजधानी समेत कई ट्रेनें रद रहेंगी। कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया जा रहा है। कोहरे को लेकर भी देशभर बड़ी संख्या में ट्रेनों का परिचालन को रद किया गया है। दक्षिण अंडमान सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र अधिक सक्रिय होकर केंद्रीय बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का रूप लेकर उत्तर आंध्र प्रदेश व ओडिशा तट से टकराने की संभावना अधिक होने से ओडिशा में सरकारी स्तर पर इससे निपटने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी के परिपेक्ष्य में ओडिशा से चलने वाली कई ट्रेनों को रद करने समेत कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। इसमें ट्रेन संख्या 13351 धनबाद - एलेप्पी एक्सप्रेस धनबाद से, 12876 आनंद विहार टर्मिनल-पुरी एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल से, 18451 हटिया-पुरी एक्सप्रेस हटिया से, 18452 पुरी-हटिया एक्सप्रेस पुरी से शुक्रवार को रद रहेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 18637 हटिया- बेंगलुरु कैंट एक्सप्रेस चार दिसंबर को हटिया से रद रहेगी। दोस्त की बहन से दु‌र्व्यवहार के आरोप में युवक गिरफ्तार : घर में अकेली होने के दौरान दोस्त की नाबालिग बहन के साथ दु‌र्व्यवहार के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम कान्हू चरण साहू और वह छेड़ कालोनी के फेज-1 स्थित हरिहरनगर का निवासी बताया गया है।

घटना क्रम के अनुसार आरोपित अपने दोस्त के घर गया हुआ था। दोस्त के घर में उसकी नाबालिग बहन अकेली थी। इसी का फायदा उठा कर कान्हू ने उसके साथ दु‌र्व्यवहार किया था। इस संबंध में परिवार वालों को जानकारी होने पर उन्होंने इसकी शिकायत छेड़ थाना में की थी। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपित को पकड़ कर थाने में लाकर पूछताछ की। उसने आरोप स्वीकार करने के बाद उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी