लुलकीडीह में दो गुटों में विवाद, चली गोली

सुंदरगढ़ जिले के तलसरा थाना क्षेत्र के लुलकीडीह गांव में मवेशी कारोबार व रंगदारी को लेकर दो गुटों में संघर्ष हुआ। मौके पर एक गुट के लोगों ने दूसरे लोगों को भयभीत करने के लिए हवाई फायरिंग भी की। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ थाना अधिकारी वहां के लिए रवाना हुए एवं छानबीन शुरू की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 07:10 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 07:10 PM (IST)
लुलकीडीह में दो गुटों में विवाद, चली गोली
लुलकीडीह में दो गुटों में विवाद, चली गोली

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सुंदरगढ़ जिले के तलसरा थाना क्षेत्र के लुलकीडीह गांव में मवेशी कारोबार व रंगदारी को लेकर दो गुटों में संघर्ष हुआ। मौके पर एक गुट के लोगों ने दूसरे लोगों को भयभीत करने के लिए हवाई फायरिंग भी की। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ थाना अधिकारी वहां के लिए रवाना हुए एवं छानबीन शुरू की। मामले में फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार छत्तीसगढ़ के सिगीबहाल से कुछ लोग वैन से मवेशी लेकर लुलकीडीह होकर जा रहे थे। लुलकीडीह बीचाटोली गांव के कुछ युवकों ने वैन को रास्ते में रोक लिया और मवेशी कारोबारियों से रंगदारी मांगने लगे। इसी बात को लेकर दोनों गुटों के लोगों में झड़प हो गई। इसकी सूचना मिलने पर दूसरे मवेशी कारोबारी वहां पहुंच गए और वहां फंसे अपने लोगों को छुड़ाने की कोशिश की। इसी बात को लेकर फिर एक बार विवाद बढ़ गया व मारपीट हुई। तभी एक गुट के लोगों ने पिस्तौल निकालकर हवाई फायरिंग कर दी। इसकी सूचना मिलने पर तलसरा थाना अधिकारी श्रद्धांजलि सुबुद्धि पुलिस बल के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हुई एवं स्थिति को नियंत्रण में लिया। सुंदरगढ़ एसपी सौम्या मिश्रा भी मौके पर पहुंचकर इसकी छानबीन शुरू की है। इस मामले में आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी