दंपती पर कुल्हाड़ी से हमला, पांच गिरफ्तार

हेमगिर थाना अंतर्गत कुमरकेल गांव में दंपती पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 12:16 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 12:16 AM (IST)
दंपती पर कुल्हाड़ी से हमला, पांच गिरफ्तार
दंपती पर कुल्हाड़ी से हमला, पांच गिरफ्तार

जासं, राउरकेला : हेमगिर थाना अंतर्गत कुमरकेल गांव में दंपती पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला किया। हालांकि दंपती जान बचाकर भागने में सफल रहे। इस संबंध में थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। कुमरकेल गांव निवासी दीपक जयपुरिया नहाने के लिए तालाब में गया था। यहां आरोपितों ने उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर पत्नी कांति जयपुरिया वहां पहुंची तो उससे भी मारपीट की गई। जिससे दोनों को चोट लगी है। इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संकीर्तन बंछोर, कीर्तन बंछोर, प्रवीण मगर, प्रदीप गड़तिया, सुरित मगर को गिरफ्तार किया।

chat bot
आपका साथी