हॉकी विश्व कप के आयोजन से दुनिया में स्मार्ट बनेगा राउरकेला

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए भारत में उठाए गए कदम बेहद कारगर साबित हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 09:52 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 09:52 PM (IST)
हॉकी विश्व कप के आयोजन से दुनिया में स्मार्ट बनेगा राउरकेला
हॉकी विश्व कप के आयोजन से दुनिया में स्मार्ट बनेगा राउरकेला

जागरण संवाददाता, राउरकेला : कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए भारत में उठाए गए कदम बेहद कारगर साबित हुए हैं। कोरोना योद्धाओं की सेवा व विज्ञानियों की मेहनत से यह संभव हो सका है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उदितनगर परेड़ मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम ओडिशा के राजस्व आयुक्त (आरडीसी) निरंजन साहू ने उक्त बाते कहीं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी राउरकेला में विकास कार्य तेजी से चल रहा है। विश्वकप हॉकी के आयोजन से यह विश्व भर में स्मार्ट बनेगा।

आरडीसीने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण पूरे विश्व में एक साल जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। लेकिन इससे संघर्ष करने और अनुशासित जीवन जीने की सीख भी मिली। उन्होंने कहा कि राउरकेला में जिस तरह से स्मार्ट सिटी का कार्य किया जा रहा है, वह काफी सराहनीय है। इससे राउरकेला स्मार्ट बनने के साथ आगामी दिनों मे हॉकी विश्व कप के आयोजन से दुनिया में राउरकेला की पहचान बनेगी। उन्होंने कहा कि आज भारत 60 दशक बाद भारत पूरे विश्व में खाद्य उत्पादन अधिक करने के साथ अंतरिक्ष में भी अपना परचम लहरा रहा है। यह सब देश के हर नागरिक के सहयोग से संभव हो सका है।

उन्होंने देश के वीर सपूतों के बलिदान को याद करने के साथ उन्हें नमन किया। साथ ही कोरोना योद्धा के रूप में चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी और अग्निशमन विभाग के कुल 102 कर्मियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में एडीएम अबोली सुनील नरवाने, आरएमसी कमिश्नर सह स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्य ज्योति परीडा, एसपी मुकेश कुमार भामो उपस्थित थे। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए समारोह में स्कूल-कालेज के विद्यार्थियों के साथ एनसीसी व रेडक्रॉस के दल को परेड में शामिल नहीं किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी नहीं हुए।

chat bot
आपका साथी