किसानों की सुविधा के लिए बनेगा कोल्ड स्टोरेज

किसान व छोटे फल व सब्जी विक्रेताओं की सुविधा के लिए राउरकेला में सौर ऊर्जा चालित कोल्ड स्टोरेज का निर्माण किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 08:17 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 08:17 AM (IST)
किसानों की सुविधा के लिए बनेगा कोल्ड स्टोरेज
किसानों की सुविधा के लिए बनेगा कोल्ड स्टोरेज

जागरण संवाददाता, राउरकेला : किसान व छोटे फल व सब्जी विक्रेताओं की सुविधा के लिए राउरकेला में सौर ऊर्जा चालित कोल्ड स्टोरेज का निर्माण किया जाएगा। इसके संचालन का दायित्व महिला एसएचजी को सौंपा जाएगा। इसके लिए दो महिला एसएचजी का चयन किया गया है। राउरकेला महानगर निगम एवं कोयल फ्रेस प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। राउरकेला में फल व सब्जी सुरक्षित रखने की सुविधा नहीं होने के कारण किसान व छोटे फल-सब्जी विक्रेताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

राउरकेला महानगर निगम की ओर से किसानों एवं छोटे व्यापारियों की सुविधा के लिए पांच टन क्षमता वाले कोल्ड स्टोरेज का निर्माण किया जाएगा। इससे किसान व व्यापारी अपना सामान सुरक्षित रख सकेंगे। इससे मिशन शक्ति की महिलाओं को भी रोजगार मिल सकेगा। उनके द्वारा कोल्ड स्टोरेज का संचालन किया जाएगा। इससे पहले भी महिला एसएचजी के द्वारा विभिन्न परियोजनाओं का सुचारु रूप से संचालन किया जा रहा है। राउरकेला स्मार्ट सिटी में नई परियोजनाएं शुरू करने के लिए ब्लूमवर्ग-2021 ग्लोबल मेयर्स चैलेंज आर्थिक प्रतियोगिता में राउरकेला शहर का चयन विश्व के 50 प्रमुख शहरों में हुआ था। कोरोना महामारी के समय अर्थ व्यवस्था को पटरी पर लाने, विभिन्न कल्याण योजनाओं का संचालन करने के लिए 630 प्रस्ताव को प्रतियोगिता में शामिल किया गया था। अनोखे प्रस्ताव के लिए राउरकेला शहर को 50 शहरों की अंतिम सूची में जगह मिली है। अब राउरकेला शहर को विश्व के शीर्ष 15 शहरों में शामिल करने के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की जाएंगी। नगर निगम की ओर से इसकी प्रक्रिया शुरू की गई है।

chat bot
आपका साथी