हमीरपुर में कोयल नदी पर बैराज निर्माण का रास्ता साफ

राउरकेला के हमीरपुर में कोयल नदी पर बैराज व पुल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जून महीने में इसके लिए टेंडर हुआ था अब केवल बोली लगना बाकी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 09:42 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 09:42 PM (IST)
हमीरपुर में कोयल नदी पर बैराज निर्माण का रास्ता साफ
हमीरपुर में कोयल नदी पर बैराज निर्माण का रास्ता साफ

जागरण संवाददाता, राउरकेला : राउरकेला के हमीरपुर में कोयल नदी पर बैराज व पुल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जून महीने में इसके लिए टेंडर हुआ था अब केवल बोली लगना बाकी है। इसके बाद काम शुरू होने की संभावना है।

सेक्टर-20 वैकुंठ घाट पर इसका निर्माण होना था। 9 जुलाई 2013 को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसका शिलान्यास किया था। इसके लिए सर्वे का काम भी पूरा हो गया पर अचानक काम बंद कर जगह बदल दी गई। हमीरपुर में जगह की पहचान की गई है। 6 जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए इसका शिलान्यास किया था। 354 करोड़ की योजना में बैराज पर 220 करोड़ एवं पुल व एप्रोच रोड पर 134 करोड़ खर्च होंगे।

राउरकेला शहर में पानी की कमी को दूर करने तथा राउरकेला से कुआरमुंडा व नुअगांव ब्लाक के 20 से अधिक पंचायतों को जोड़ने के लिए बैराज एवं पुल का निर्माण करने की योजना बनी थी। वैकुंठ घाट में इसके निर्माण का प्रस्ताव था एवं निर्माण कार्य शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के द्वारा इसका शिलान्यास किया गया था। सर्वे का काम भी पूरा किया गया फिर जगह को बदल दिया गया। हमीरपुर घाट में नई जगह की पहचान होने के बाद विगत 6 जुलाई को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए आधारशिला रखी है। यहां बैराज व पुल निर्माण के साथ ही 15 फीट चौड़ा एप्रोच रोड बनाया जाएगा। इसके लिए जून महीने में टेंडर किया गया था एवं कई संस्थाओं ने आवेदन किया है। अब बोली लगनी बाकी है। बारिश शुरू होने के कारण काम रुका हुआ है। बोली लगने के बाद काम शुरू होने की उम्मीद है। बैराज निर्माण होने से यहां से करीब साढ़े चार हजार हेक्टेयर जमीन पर सिचाई होगी। रघुनाथपाली विधानसभा क्षेत्र के राउरकेला शहरांचल एवं बीरमित्रपुर विधानसभा क्षेत्र के बिसरा, नुआगांव, व कुआरमुंडा ब्लाक के किसानों व लोगों को इससे लाभ मिलेगा। पुल का निर्माण होने से कुआरमुंडा व नुआगांव ब्लाक के 20 से अधिक पंचायतों के लोग हल्के वाहन लेकर राउरकेला तक आ जा सकेंगे। डेढ़ दो साल के अंदर इसका निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी