एनआइटी में सिविल इंजीनियरिग महोत्सव स्मारक-1 को लोकार्पण

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी) राउरकेला सिविल इंजीनियरिग विभाग का इंजीनियरिग महोत्सव स्मारक-21 आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 07:00 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 07:00 AM (IST)
एनआइटी में सिविल इंजीनियरिग महोत्सव स्मारक-1 को लोकार्पण
एनआइटी में सिविल इंजीनियरिग महोत्सव स्मारक-1 को लोकार्पण

जागरण संवाददाता, राउरकेला : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी) राउरकेला सिविल इंजीनियरिग विभाग का इंजीनियरिग महोत्सव स्मारक-21 आयोजित किया गया। एनआइटी स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर संबंद्ध सीइएसटी क्लब एवं आइसीइ संयुक्त गणराज्य शाखा के प्रयास से ऑनलाइन सिविल इंजीनियरिग महोत्सव स्मारक का लोकार्पण किया गया। डीन एस डब्ल्यू प्रो. स्नेहाशीष चक्रवर्ती बतौर मुख्य अतिथि इसमें ऑनलाइन शामिल हुए।

कोरोना लॉकडाउन के चलते ऑनलाइन आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि रीजनल इंजीनियरिग कालेज के रूप में 1961 में एनआइटी राउरकेला की स्थापना भारत सरकार की ओर से की गई थी। तब से तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में देश-विदेश में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। बीटेक, बी आर्क, इंटीग्रेटेड एमटेक, इंटीग्रेटेड एमएससी, एमबीए, पीएचडी समेत 22 विभागों में यहां पढ़ाई हो रही है। इसमें सम्मानित अतिथि सिविल इंजीनियरिग विभाग प्रमुख प्रो. चित्तरंजन पात्र ने सभी का स्वागत किया। आइसीइ की ओर से कार्बन नैनो ट्यूब आरसी आर्टि कंक्रीट, प्लास्टिक फाइवर इंजीनियर्स भी इसमें शामिल हुए। संरक्षक प्रो. शुभजीत मंडल ने सीईएसटी क्लब-2021की शुरुआत की जानकारी दी तथा इसके लक्ष्य पर प्रकाश डाला। पहले दिन हार्ट बिट क्लब की ओर से विकास एवं सार्थक के द्वारा संगीत प्रस्तुत किया गया। संयोजक सत्यदीप महापात्र, सांगठनिक सचिव अरमान देव पुहान, सौम्यरंजन साहू, अनन्या पटनायक, अभिषेक अब्राहम आदि लोगों ने इसमें सहयोग किया। राजस्व रथ से ग्रामीणों को मिला जंगल जमीन का पटटा : राजस्व विभाग की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए राजस्व रथ की शुरुआत की गई है। बीरमित्रपुर में तहसीलदार अंशुमान दास ने रथ को रवाना किया। इस रथ के जरिए तहसील क्षेत्र के 11 ग्रामीणों को जंगल जमीन का पट्टा भी प्रदान किया गया।

राज्य सरकार की ओर से राजस्व विभाग में विभिन्न सुधार किए जा रहे हैं। इसमें राजस्व रथ सेवा भी एक है। राजस्व विभाग कर्मी इसमें लोगों के घरों तक जाकर सेवा प्रदान करेंगे। बीरमित्रपुर में इस सेवा की शुरू की गई है। राजस्व निरीक्षक अक्षय कुमार त्रिपाठी के साथ विभागीय टीम झुरमुर पंचायत के जयडेगा गांव पहुंची जहां 11 लोगों को उनके जंगल जमीन का पट्टा प्रदान किया गया। रथ के जरिए यह सेवा आगे भी जारी रहने की बात अधिकारियों ने कही है।

chat bot
आपका साथी