सिविल डिफेंस व होमगार्ड ने मनाया स्थापना दिवस

आल इंडिया सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड ऑर्गनाइजेशन का वार्षिकोत्सव व स्थापना दिवस सोमवार को मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 08:48 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 08:48 AM (IST)
सिविल डिफेंस व होमगार्ड ने मनाया स्थापना दिवस
सिविल डिफेंस व होमगार्ड ने मनाया स्थापना दिवस

जागरण संवाददाता, राउरकेला : आल इंडिया सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड ऑर्गनाइजेशन का वार्षिकोत्सव व स्थापना दिवस सोमवार को मनाया गया। इस मौके पर राउरकेला के रिजर्व लाइन परिसर में एडीएम दिव्य ज्योति परीडा एवं एसपी मुकेश कुमार भामो की मौजूदगी में परेड की सलामी ली गई तथा बेहतर कार्य करने वाले होमगार्ड के जवानों को सम्मानित किया गया।

कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए रिजर्व लाइन में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सिविल डिफेंस कंट्रोलर व राउरकेला एडीएम दिव्य ज्योति परीडा तथा होमगार्ड कमांडेंट व राउरकेला एसपी मुकेश कुमार भामो ने परेड का निरीक्षण करने के साथ ही सलामी ली। उन्होंने सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड के जवानों की भूमिका पर प्रकाश डाला। आपातकाल में सिविल डिफेंस के योगदान को उन्होंने अहम बताया जबकि पुलिस के साथ कानून व्यवस्था बनाये रखने में होमगार्ड के योगदान की भी प्रशंसा की गई। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सिविल डिफेंस स्वयंसेवक व होमगार्ड भी सीमित संख्या में आमंत्रित किए गए थे। अतिथियों के द्वारा जवानों को संदेश सुनाया गया तथा पूरी निष्ठा के साथ काम करने का परामर्श दिया। सिविल डिफेंस के अधिकारी कमलाकांत गौड़, होमगार्ड के अधिकारी भी इसमें शामिल हुए। श्रेष्ठ कार्य के लिए होमगार्ड जवान व सिविल डिफेंस वालंटियर्स को सम्मान दिया गया। किशोरी के अपहरण मामले की जांच शुरू : धरुआडीह थाना अंतर्गत पंकडीह गांव से किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। उसकी वीडियो रिकार्डिग कराने साथ साथ मजिस्ट्रेट के समक्ष भी बयान रिकार्ड कराया जाएगा। किशोरी के माता पिता जमशेदपुर में रहते हैं जबकि वह अपनी नानी के घर पालीडीह गांव में रहती थी। 30 नवंबर को युवक ने उसके अपहरण की कोशिश की थी। इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस द्वारा उसका बयान लेने के साथ वीडियो रिकार्डिंग भी की गई है। मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान रिकार्ड कराने के साथ आरोपित की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी