चितामुंडा में कुएं से चार साल के बालक का शव बरामद

हेमगिर थाना अंतर्गत कुचेडेगा पंचायत के चितामुंडा गांव में खेत में बने कुएं से चार साल के बालक का शव बरामद किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 07:19 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 07:19 AM (IST)
चितामुंडा में कुएं से चार साल के बालक का शव बरामद
चितामुंडा में कुएं से चार साल के बालक का शव बरामद

जासं, राउरकेला : हेमगिर थाना अंतर्गत कुचेडेगा पंचायत के चितामुंडा गांव में खेत में बने कुएं से चार साल के बालक का शव बरामद किया गया। पुलिस अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर इसकी जांच कर रही है। चितामुंडा गांव निवासी उज्ज्वल किसान दोपहर में भोजन करने के बाद घर से निकला था। शाम चार बजे तक उसके घर नहीं लौटने पर परिवार के लोग उसकी तलाश करने लगे। संदेह होने पर वे पास के खेत के कुएं में जाकर देखा तो उसकी लाश पड़ी थी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को जब्त किया। वह खुद कुएं में गिरा या हत्या के बाद लाश को कुएं में डाला गया है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दफनाया गया अज्ञात व्यक्ति का शव : सुंदरगढ़ सदर थाना क्षेत्र के करमडीह में कुएं से बरामद शव की पहचान नहीं होने के कारण पुलिस की ओर से मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में उसे दफना दिया गया। 13 जून को करमडीह में परित्यक्त कुएं से युवक का शव का मिला था। गले में पत्थर बंधा होने के कारण उसकी हत्या कर शव को वहां फेंके जाने की आशंका जतायी जा रही है। शव सड़ने व कुएं से दुर्गंध आने से इसका पता चला था। पुलिस द्वारा अग्निशमन कर्मियों की मदद से शव को बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल में शवगृह में रखकर छानबीन की जा रही थी। उसकी पहचान व मौत का कारण पता नहीं चल पाने के कारण पुलिस द्वारा मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को दफना दिया गया।

chat bot
आपका साथी