पुलिस के हस्तक्षेप पर सीईओ सहित जीएम को छोड़ा

कुआरमुंडा के चाडरी हरिहरपुर स्थित आधुनिक मेटालिक कंपनी को अधिग्रहण के समय लिबर्टी ग्रुप के द्वारा किए गए वादे पूरे नहीं करने पर श्रमिक व कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 10:13 PM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 10:13 PM (IST)
पुलिस के हस्तक्षेप पर सीईओ सहित जीएम को छोड़ा
पुलिस के हस्तक्षेप पर सीईओ सहित जीएम को छोड़ा

संवादसूत्र, बीरमित्रपुर : कुआरमुंडा के चाडरी हरिहरपुर स्थित आधुनिक मेटालिक कंपनी को अधिग्रहण के समय लिबर्टी ग्रुप के द्वारा किए गए वादे पूरे नहीं करने पर श्रमिक व कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू किया है। गुरुवार को आंदोलनकारियों ने ग्रुप के सीईओ संजीव दादोरिया और एचआर जीएम निर्मल सिन्हा को बंधक बना कर रखा था। पुलिस के हस्तक्षेप पर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उन्हें बाहर जाने दिया गया। शुक्रवार को आपरेशनल कार्य को छोड़ कर सभी काम बंद रहे। एसडीपीओ मानस रंजन प्रधान ने शनिवार को श्रमिक, अधिकारी व प्रबंधन से बातचीत कर इसका समाधान कराने की बात कही है। आधुनिक मेटालिक के अधिग्रहण के बाद संयंत्र को चालू करने के दौरान काम पर लौटे श्रमिक व कर्मचारियों को उनका बकाया देने का भरोसा दिया गया था। एक साल बीत जाने के बाद भी उन्हें बकाया नहीं दिया गया। श्रमिकों की ओर से 21 महीने का बकाया भुगतान, वर्ष 2020-21 से बंद वेरिएबल डीए चालू करने, छंटनी किए गए 10 लोगों को फिर से काम पर लेने, बकाया पीएफ की राशि जमा करने की मांग को लेकर बुधवार से आंदोलन किया जा रहा है। बुधवार को अधिकारियों ने बकाया भुगतान करने पर असमर्थता जताने पर रोष देखा गया। गुरुवार को कार्यालय आने पर निचले अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिकों ने काम बंद कर सीईओ संजीव दादोरिया एवं एचआर जीएम निर्मल सिन्हा को बंधक बना लिया। रात करीब 11 बजे कुआरमुंडा के एसआइ श्यामलाल ओराम पुलिस बल के साथ वहां पहुंचकर दोनों अधिकारियों को बाहर निकाला। शुक्रवार को संयंत्र का आपरेशनल वर्क जारी रहा जबकि अन्य विभागों के काम बंद रहे। शनिवार को शांति पूर्ण आंदोलन किया जाएगा तथा हल नहीं निकलने तक यह जारी रखने की चेतावनी श्रमिकों की ओर से दी गई है।

chat bot
आपका साथी