पति के खिलाफ दर्ज कराया उत्पीड़न का मामला

सुंदरगढ़ आदर्श थाना अंतर्गत समरडीह गांव निवासी एक विवाहिता ने पति के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 12:12 AM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 12:12 AM (IST)
पति के खिलाफ दर्ज कराया उत्पीड़न का मामला
पति के खिलाफ दर्ज कराया उत्पीड़न का मामला

जासं, राउरकेला : सुंदरगढ़ आदर्श थाना अंतर्गत समरडीह गांव निवासी एक विवाहिता ने पति के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। गांव निवासी सुनील भोई ने वर्ष 2017 में मिनती भोई से प्रेम विवाह किया था एवं उनके दो बच्चे हैं। मिनती ने पति पर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बताया है कि प्रेम विवाह के बाद उनका परिवार ठीक चल रहा था। कुछ महीने से पति के द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा है एवं जान से मारने का भी प्रयास किया गया। उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी