श्रमिक हितों की रक्षा के लिए संघर्ष का आह्वान

अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) की सुंदरगढ़ जिला समिति ने जिला कार्यालय हरिबंधु भवन में कार्यशाला का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 09:52 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 09:52 PM (IST)
श्रमिक हितों की रक्षा के लिए संघर्ष का आह्वान
श्रमिक हितों की रक्षा के लिए संघर्ष का आह्वान

जागरण संवाददाता, राउरकेला : अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) की सुंदरगढ़ जिला समिति ने जिला कार्यालय हरिबंधु भवन में कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें वयोवृद्ध श्रमिक नेता एसके चटर्जी ने मजदूर वर्ग का लाल झंडा फहराया और श्रमिक हितों की रक्षा के लिए एटक के संघर्ष को अद्वितीय बताया। एटक के प्रदेश अध्यक्ष सत्य अशोक दास ने कार्यशाला का उद्घाटन किया और मजदूर वर्ग के अधिकारों को दिलाने अपने प्रयासों को जारी रखने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि श्रम कानूनों में बदलाव करके सरकार ने मजदूर विरोधी और पूंजीवादी विरोधी श्रम कानूनों को पेश किया है। नतीजतन, लाखों श्रमिक अपनी आजीविका खो रहे हैं। उन्होंने आम लोगों की समस्याओं को लेकर भी आवाज उठाने पर बल दिया। अत्यावश्यक सामग्री की कीमत बढ़ने से लोग परेशान हैं। इसलिए सरकार पर दबाव बनाना होगा तभी कुछ हासिल हो सकता है। सुंदरगढ़ जिला एटक की कार्यकारी अध्यक्ष मतिलता कुल्लू को कोरोना काल में उल्लेखनीय कार्य के लिए फो‌र्ब्स इंडिया की सूची में महिला सशक्तीकरण में तीसरा स्थान मिलने पर बधाई देने के साथ सम्मानित किया गया। कार्यशाला में अशोक दास ने एटक के 100 साल के इतिहास पर प्रकाश डाला। पूर्व जिला श्रम अधिकारी सूर्य नारायण पात्र ने श्रम कानून में बदलाव और मजदूर वर्ग के भविष्य पर अपने विचार रखे। जिला अध्यक्ष संतोष दास ने निजीकरण और वर्तमान आर्थिक प्राथमिकताओं पर बात की। जिला सचिव सदानंद साहू ने संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का प्रस्ताव रखा। कार्यशाला में एटक से संबद्ध राउरकेला स्टील वर्कर्स यूनियन, कोल वर्कर्स यूनियन, कांसबहल वर्कर्स यूनियन, आशा, रसोइया, आंगनवाड़ी कंस्ट्रक्शन, कलुंगा वर्कर्स यूनियन, मोटर वर्कर्स यूनियन और अन्य सहित लगभग 40 लोगों ने भाग लिया। कार्यशाला को सफल बनाने में मनोज कुमार दास, प्रमोद कुमार बेहरा, अभिमन्यु मोहंती, पंचानन सुना, मारियाना मिज, संयुक्ता केरकेटा, कस्तूरी भूमिज, कृतिबास नायक, सैंदश तराई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में निको किसान ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

chat bot
आपका साथी