लगातार बारिश में ब्राह्मणी नदी का जलस्तर बढ़ा

लगातार हुई बारिश से ब्राह्मणी और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बालूघाट में करीब आधा दर्जन घरों में पानी घुस गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 05:56 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 05:56 AM (IST)
लगातार बारिश में ब्राह्मणी नदी का जलस्तर बढ़ा
लगातार बारिश में ब्राह्मणी नदी का जलस्तर बढ़ा

राउरकेला : लगातार हुई बारिश से ब्राह्मणी और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बालूघाट में करीब आधा दर्जन घरों में पानी घुस गया है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए नगर निगम ने दो दर्जन से अधिक परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। इसके लिए विद्युत कालोनी स्कूल में शिविर लगा निगम ने बाढ़ प्रभावित लोगों की सुध ली है। बारिश थमने के बाद भी नदी उफान पर है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

ब्राह्मणी नदी की सहायक नदियां कोयल, शंख, देव उफान पर है। झारखंड में 24 घंटे के अंदर भारी बारिश के चलते पानी उतरना शुरू हुआ है। वहीं ब्राह्मणी नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। राउरकेला के बालूघाट, रूप टोला, सरदार बस्ती, पलपल बस्ती में बाढ़ का पानी घुसने का खतरा रहता है। दोपहर तक आधा दर्जन से अधिक घरों तक पानी पहुंच गया था। रात करीब डेढ़ बजे से जलस्तर बढ़ने से अफरा तफरी मच गई थी। नगर निगम ने बस्ती से करीब दो दर्जन से अधिक परिवारों को हटा विद्युत कालोनी स्कूल में शिविर लगाकर भोजन, पानी का प्रबंध किया है। नगर निगम आयुक्त व एडीएम दिव्य ज्योति परीडा ने इलाके में जाकर स्थिति का जायजा लिया। ब्राह्मणी नदी खतरे के निशान को छू चुकी है। बारिश व बाढ़ पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पानपोष में जलस्तर 176 मीटर से ऊपर है जबकि टीमजोर में 167 मीटर, गुमलेइ में 143 मीटर, बगईगढ़ में 139 मीटर से ऊपर पानी बह रहा है। बुधवार व गुरुवार को सुंदरगढ़ जिले में बारिश थम गई। इससे बाढ़ का खतरा कम होने की संभावना थी पर सहायक नदियों के प्रवाह क्षेत्र में अधिक बारिश होने से खतरा फिर बढ़ गया है। शुक्रवार को दोपहर तक जल स्तर कम हो गया। पूर्व नगरपाल निहार राय के साथ जयंत मंगराज, राजू माली, सुशांत बिश्वाल, राजेश माली समेत भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचकर जायजा लेने के साथ ही प्रशासन से राहत की व्यवस्था करने का अनुरोध किया।

----------------------

देवगांव नाले में डूबने से किशोर की मौत

फोटो 37

संसू, फर्टिलाइजर : देवगांव बस्ती के पास नाले में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई जबकि उसके दो साथियों को बचा लिया गया। सूचना मिलते ही दमकल टीम पहुंची और किशोर को बाहर निकाला। जल्दा थाना पुलिस अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार फर्टिलाइजर डी ब्लाक के खटाल में रहने वाले ललन यादव का पुत्र 14 वर्षीय आकाश यादव गुरुवार की सुबह मुंडा बस्ती के पास भैंस चराने के लिए गया था। सुबह करीब 11 बजे अपने साथियों के साथ स्नान के लिए पास के नाले में गया था। नाले में तेज धार होने के कारण आकाश डूब गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी तथा दमकल विभाग को दी। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर उसे बाहर निकाला। बारिश के कारण इसमें अधिक परेशानी हुई। जल्दा चौकी की पुलिस अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर इसकी जांच में जुटी है।

chat bot
आपका साथी