20 दिन तक चलेगा सेवा व समर्पण अभियान

राज्य भर में भाजपा सांगठनिक जिला की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन यानी 17 सितंबर से 20 दिनों तक सेवा और समर्पण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान गरीब असहायों की सेवा के साथ रक्तदान शिविर एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 06:51 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 06:51 AM (IST)
20 दिन तक चलेगा सेवा व समर्पण अभियान
20 दिन तक चलेगा सेवा व समर्पण अभियान

राउरकेला : राज्य भर में भाजपा सांगठनिक जिला की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन यानी 17 सितंबर से 20 दिनों तक सेवा और समर्पण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान गरीब, असहायों की सेवा के साथ रक्तदान शिविर एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता धीरेन सेनापति ने मीडिया को बताया कि सभी राज्य, जिला, मंडल एवं बूथ स्तर के नेता व कार्यकर्ता अभियान में सहयोग करेंगे।

सेक्टर-3 स्थित भाजपा सांगठनिक जिला कार्यालय परिसर में धीरेन सेनापति ने बताया कि प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व, कीर्ति एवं जन सेवा की उपलब्धि के संबंध में लोगों को जानकारी देने के लिए नमो एप पर वर्चुअल प्रदर्शनी आयोजित होगी। कार्यक्रम में विभिन्न मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रत्येक जिले में गरीब, असहाय, अस्पताल, अनाथालय, वृद्धाश्रम में जनजाति, पिछड़ा, महिला मोर्चा की ओर से फल व राशन वितरण किया जाएगा। इस अभियान में दिव्यांगों को कृत्रिम अंक प्रदान, प्रत्येक जिले के युवा मोर्चा की ओर से स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। 25 सितंबर को भाजपा के नीति आदर्श के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाने के साथ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। दो अक्टूबर गांधी जयंती पर प्लास्टिक के बहिष्कार को लेकर अभियान चलाया जाएगा। शहर में महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई करने के साथ ही माल्यार्पण का कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही उनके जीवन आदर्श का अनुसरण तथा लोकल फोर वोकल के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन होगा। सुंदरगढ़ जिले में पानपोष, बणई एवं सुंदरगढ़ सांगठनिक जिला के सभी मंडल व बूथ स्तर पर कार्यक्रम होंगे। सेवा व समर्पण अभियान को सफल बनाने के लिए जिला अध्यक्ष लतिका पटनायक, राज्य कार्यकारिणी सदस्य निहार राय, जगबंधु बेहरा, पूर्णिमा केरकेटा, गंगाधर दास, कार्यक्रम प्रभारी ललाटेन्दु नायक, सह प्रभारी दीपक तिवारी ने जिलावासियों से सहयोग का अनुरोध किया है।

chat bot
आपका साथी