राउरकेला कोर्ट में भाजपाइयों ने किया पौधरोपण

सेवा सप्ताह के मौके पर भाजपा की ओर से उदितनगर पुराना कोर्ट परिसर में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 12:23 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:12 AM (IST)
राउरकेला कोर्ट में भाजपाइयों ने किया पौधरोपण
राउरकेला कोर्ट में भाजपाइयों ने किया पौधरोपण

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सेवा सप्ताह के मौके पर भाजपा की ओर से उदितनगर पुराना कोर्ट परिसर में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शारीरिक दूरी का पालन करते हुए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा की ओर से आयोजित सप्ताह व्यापी कार्यक्रम के तहत भाजपा सेवा संघ की ओर से केसरी जैन की अगुवाई में पुराना कोर्ट परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में पथिकों के बीच चाय वितरण के साथ पूजा अर्चना कर पीएम मोदी के दीर्घायु की कामना की गई। भाजपा नेता निहार राय, प्रवक्ता भगवान राउत, मंडल अध्यक्ष बिदर सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकुश वर्मा, शशांक जेना, शेख मुजाहिद, बाबुल चौरसिया, अलका महांती, विजय सिंह, मनोज माहेश्वरी, संग्राम महांती, सुशीला शर्मा, इंदुप्रिया तिवारी, इंद्रदेव सिंह, जदुमणि पात्र आदि लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी