लॉकडाउन में निस्वार्थ सेवा के लिए गुरु सिंह सभा सम्मानित

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से लॉकडाउन के दौरान हर दिन जरूरतमंदों के लिए भोजन का पैकेट तैयार कर भेजने के साथ साथ लंगर का आयोजन किया गया था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 11:20 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 11:20 PM (IST)
लॉकडाउन में निस्वार्थ सेवा के लिए गुरु सिंह सभा सम्मानित
लॉकडाउन में निस्वार्थ सेवा के लिए गुरु सिंह सभा सम्मानित

जागरण संवाददाता, राउरकेला : गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से लॉकडाउन के दौरान हर दिन जरूरतमंदों के लिए भोजन का पैकेट तैयार कर भेजने के साथ साथ लंगर का आयोजन किया गया था। इस निस्वार्थ सेवा के लिए रविवार को भाजपा की ओर से रेलवे स्टेशन के पास स्थित गुरुद्वारा में सिंह सभा के सदस्यों को व पदाधिकारियों को सम्मान दिया गया।

भाजपा के प्रदेश सचिव धीरेन सेनापति, जिला अध्यक्ष लतिका पटनायक के साथ भाजपा के कर्मी रविवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंचे यहां गुरुद्वारा के प्रधान निर्मल सिंह, महासचिव बलदेव सिंह, उपाध्यक्ष बरियाम सिंह, बलदेव सिंह, जोरा सिंह, सुखविदर सिंह, मजिदर सिंह, मनिदर सिंह, दविदर सिंह, हरनाम सिंह, बासूजी हलवाई और संघ सभा के सेवक तथा नवजवान खालसा दल के वीर व बहनों को सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से कोरोना के चलते लॉकडाउन के दौरान जब लोग अपने अपने घरों में रह रहे थे तक गुरु सिंह सभा के सदस्यों ने अपनी जान जोखिम में डाल कर गुरुद्वारा में जरूरतमंदों के लिए भोजन बनाने के साथ साथ उनतक पहुंचाने का प्रबंध किया जा रहा था। हर दिन यहां से दो सौ से अधिक लोगों को भोजन मिलता था। भाजपा की ओर से इसकी प्रशंसा की गयी तथा आगे भी इस तरह के संकट में जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे आने का अनुरोध किया गया।

chat bot
आपका साथी