भाजपा महिला मोर्चा ने मरीजों के बीच बांटे फल

सेवा सप्ताह के मौके पर भाजपा की ओर से बुधवार को राउरेकला सरकारी अस्पताल में मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Sep 2020 01:58 AM (IST) Updated:Thu, 17 Sep 2020 05:09 AM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा ने मरीजों के बीच बांटे फल
भाजपा महिला मोर्चा ने मरीजों के बीच बांटे फल

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सेवा सप्ताह के मौके पर भाजपा की ओर से बुधवार को राउरेकला सरकारी अस्पताल में मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर 14 से 20 सितंबर तक पार्टी सेवा सप्ताह मना रही है। इसी के तहत जिला भाजपा महिला मोर्चा की ओर से राउरकेला सरकारी अस्पताल में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। अस्पताल के निदेशक डॉ. संतोष कुमार स्वाईं एवं अधीक्षक डॉ. पंडित साहू की उपस्थिति में सस्मिता पाढ़ी, ममता गौतम, प्रभाती सोनकर, ज्योति राउत, आशा नायडू, सविता साहू, दुर्गी साहू, नूतन दीप, सुशीला शर्मा, प्रसादिनी मल्लिक आदि के साथ वरिष्ठ नेता धीरेन सेनापति, निहार राय, जगबंधु बेहरा, भगवान राउत, अबोध राय, कैलाश राउत, शशांक जेना, बिदर सिंह, हिरोज राय, अंकुश वर्मा, शेख मुजाहिद, बाबू बिस्वाल ने मरीजों को फल प्रदान किया।

chat bot
आपका साथी