सड़क के लिए 'सड़क' पर भाजपा

भाजपा मिड टाउन मंडल की ओर से स्मार्ट सिटी राउरकेला के जर्जर हो चुके मुख्य मार्ग की हालत को सुधारने के साथ पुनर्निर्माण की मांग को लेकर गुरुवार को डेली मार्केट में विरोध-प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 12:12 AM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 12:12 AM (IST)
सड़क के लिए 'सड़क' पर भाजपा
सड़क के लिए 'सड़क' पर भाजपा

जागरण संवाददाता, राउरकेला : भाजपा मिड टाउन मंडल की ओर से स्मार्ट सिटी राउरकेला के जर्जर हो चुके मुख्य मार्ग की हालत को सुधारने के साथ पुनर्निर्माण की मांग को लेकर गुरुवार को डेली मार्केट में विरोध-प्रदर्शन किया गया। मंडल अध्यक्ष बिदर सिंह के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में भाजपा नेताओं ने जिला प्रशासन को खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भाजपाइयों ने कहा कि उदितनगर आंबेडकर चौक से लेकर बिसरा चौक तक मुख्य मार्ग विगत कई माह से पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह छोटे से लेकर बड़े-बड़े गड्डे उभर आए हैं। इन गडढो में बारिश केा पानी के साथ नाली की गंदगी सड़क में जमा होने से शहरवासियों का आना-जाना मुश्किल हो रहा है। मुख्य मार्ग होने के कारण रोजाना इस रास्ते सैकड़ों वाहन से लेकर हजारों लोग आना-जाना करते हैं। सड़क पर बने गड्ढों के कारण रोजाना लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इस दिशा में जिला प्रशासन और राउरेकला महानगर निगम के अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद अबतक कोई पहल नहीं हुई है। जबकि मुख्य मार्ग के दोनों किनारे फल, सब्जी, मछली, रासन समेत अन्य सामग्री की थोक मंडी भी है।

प्रदर्शन के बाद भाजपाइयों ने आरएमसी उपायुक्त सुधांसु शेखर भोई को ज्ञापन सौंपकर तत्काल समस्या का समाधान करने की मांग की है। विरोध प्रदर्शन में निहार राय, कालिंदी बड़जेना, नित्यानंद सिघल, शशांक जेना, अंकुश वर्मा, भगवान राउत, संग्राम महांती, टूना मल्लिक, अंजली महाराणा, मनोज माहेश्वरी, केसरी सिंह, यदूमणी पात्र, दीपक कर्मकार, दिलीप केसरी, सस्मिता साहू, शिबू बेहरा, राजेश प्रसाद, बबलू चौरसिया, कालीचरण साहू विनोद राजपुत, लक्ष्मण सिंह, अभय बेहरा, ज्योति राउत, अनिल सोय, सौरभ आचार्य, आरती देवी, लकी उपाध्याय, बाबू सिंह, शंकर गिरी, इंद्र देव सिंह, भालू साहू, आशा राय, इंदु तिवारी, सुनीता देवी, जीतू राय, सुखविदर सिंह प्रमुख शामिल थे।

chat bot
आपका साथी