हॉकी स्टेडियम का काम जुलाई तक पूरा करे : मंत्री

ओडिशा के खेल मंत्री तुषार कांति बेहरा अपने एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को राउरकेला पहुंचे। यहां उन्होंने राउरकेला में 2023 में होने वाले पुरुष हॉकी विश्वकप के लिए बन रहे बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का जायजा लेने के साथ ही निर्माण कार्य की समीक्षा की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 09:29 AM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 09:29 AM (IST)
हॉकी स्टेडियम का काम जुलाई तक पूरा करे : मंत्री
हॉकी स्टेडियम का काम जुलाई तक पूरा करे : मंत्री

जागरण संवाददाता, राउरकेला : ओडिशा के खेल मंत्री तुषार कांति बेहरा अपने एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को राउरकेला पहुंचे। यहां उन्होंने राउरकेला में 2023 में होने वाले पुरुष हॉकी विश्वकप के लिए बन रहे बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का जायजा लेने के साथ ही निर्माण कार्य की समीक्षा की। काम कहां तक पहुंचा तथा आगामी दिनों में किन किन कार्य को किया जाएगा। इसकी जानकारी ली। किस तरह निर्माण कार्य को समय से पूर्व समाप्त किया जाएगा। इसे लेकर अभियंता तथा संवेदक से विचार-विमर्श किया। उन्होंने कई सुझाव भी दिए। साथ ही कार्य की प्रगति को लेकर विशेष जोर दिया। कहा कि यह एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। जिसे समय रहते हुए पूरा करना है। उन्होंने राउरकेला में खेल के बुनियादी ढांचे की भी समीक्षा की। मंत्री ने जुलाई 2022 के भीतर काम पूरा करने का निर्देश दिया है। उनके साथ आए खेल एवं युवा सेवा विभाग के आयुक्त सह सचिव आर विनील कृष्णा ने भी कई सुझाव रखे। ताकि निर्माण कार्य को समय से पूरा कर लिया जा सके। राउरकेला विधायक राउरकेला शारदा प्रसाद नायक, जिलापाल सुंदरगढ़ निखिल पवन कल्याण, एडीएम राउरकेला सह नगर निगम आयुक्त दिव्यज्योति परिडा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बीयर के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार : लाठीकटा ब्लॉक के जड़ाकुदर पंचयत अंतर्गत बुचाहूंडा गांव में अवैध विदेशी शराब के साथ कारोबारी को पकड़ा गया तथा उसके खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरु की गई है। कलुंगा चौकी पुलिस के द्वारा बुचाहांडा गांव में छापेमारी कर कारोबारी अमर लकड़ा को गिरफ्तार किया। उसके पास से 24 बोतल बियर जब्त हुआ है। वह लंबे समय से इलाके में शराब का कारोबार कर रहा था। इसकी सूचना के आधार पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई तथा उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया।

chat bot
आपका साथी