आटो की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी

फर्टिलाइजर गंजू मार्केट के पास तेज रफ्तार आटो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 08:22 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 08:22 AM (IST)
आटो की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी
आटो की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी

संसू, फर्टिलाइजर : फर्टिलाइजर गंजू मार्केट के पास तेज रफ्तार आटो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर इसकी छानबीन में जुटी है।

शनिवार की शाम को फर्टिलाइजर टाउनशिप ए-61 निवासी हरकू सिंह बाइक से गंजू मार्केट की ओर जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रहे आटो के चालक ने संतुलन खो दिया और सामने से उसे जोरदार टक्कर मार दिया। इसमें हरकू को गंभीर चोट लगी एवं स्थानीय लोगों की सहायता से उसे अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही टांगरपाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर इसकी जांच पड़ताल शुरू की। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक यहां जाम लगा रहा। वरिष्ठ नागरिक मंच का गठन : नवकृष्णनगर में नया वरिष्ठ नागरिक मंच का गठन किया गया। इसे लेकर मंच की ओर से भगवान जेना की अगुवाई एवं जदुमणि महापात्र की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। नवगठित मंच के सलाहकार बोर्ड में 3 सदस्य बलेंद्र कुमार सिंह, जलधर मल्ल, पिताबस मल्लिक को मनोनीत किया गया। इसके अलावा अध्यक्ष बूषकेतु स्वाई, उपाध्यक्ष असाधु साहू और महासचिव जदुमणि महापात्र, सह-सचिव मुरलीधर दास को नामित किया गया। सचिव के रूप में भगवान जेना, कैलाश चंद्र मलिक, कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार साह सहित कार्यकारिणी में गणेश खमारी, सुबोध साहू, बसंत कुमार दास, द्युतिकृष्ण दास, रामकृष्ण गौड़, भरत कुमार नायक को नामित करते हुए अनुमोदन किया गया। ट्रक दुर्घटना ग्रस्त, चालक जख्मी : राष्ट्रीय राजमार्ग-143 पर लौह अयस्क लदा ट्रक स्वीडीह पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में चालक को हल्की चोट लगी है। ट्रक राउरकेला की ओर जा रहा था।

chat bot
आपका साथी