स्मार्ट सिटी राउरकेला : डेढ़ महीने विलंब से बीजू स्वास्थ्य स्मार्ट कार्ड बंटना शुरू

राउरकेला नगर निगम क्षेत्र में डेढ़ महीने विलंब से बीजू स्वास्थ्य स्मार्ट का वितरण गुरुवार से शुरू हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 09:47 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 09:47 PM (IST)
स्मार्ट सिटी राउरकेला : डेढ़ महीने विलंब से बीजू स्वास्थ्य स्मार्ट कार्ड बंटना शुरू
स्मार्ट सिटी राउरकेला : डेढ़ महीने विलंब से बीजू स्वास्थ्य स्मार्ट कार्ड बंटना शुरू

जागरण संवाददाता, राउरकेला : राउरकेला नगर निगम क्षेत्र में डेढ़ महीने विलंब से बीजू स्वास्थ्य स्मार्ट का वितरण गुरुवार से शुरू हुआ। राशन कार्ड के आधार पर कुल 68 हजार 575 परिवारों को यह कार्ड मिलना है। वार्ड के अनुसार कार्ड बांटने का काम होगा। प्रत्येक वार्ड की सरकारी राशन दुकान के जरिए यह कार्ड देने का निर्णय लिया गया है। आपूर्ति विभाग की ओर से बनाये गए राशन कार्ड में पहले से ही गड़बड़ी नजर आ रही थी। जांच के दौरान 12 सौ से अधिक नकली कार्ड होने का पता चला था। इसके चलते राशन कार्ड के आधार पर बने बीजू स्वास्थ्य कार्ड में भी गड़बड़ी की आशंका जतायी जा रही है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बीते 15 सितंबर को राउरकेला में बीजू स्वास्थ्य स्मार्ट कार्ड वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इसके दो दिन बाद रघुनाथपाली विधानसभा क्षेत्र के साथ ही सुंदरगढ़ जिले में बीजू स्वास्थ्य कार्ड का वितरण शुरू किया गया। जिले के सभी ब्लॉक एवं सदर अनुमंडल क्षेत्र में कार्ड वितरण का काम पूरा हो गया है पर राउरकेला में कार्ड को लेकर देरी हो रही है। राउरकेला में 68 हजार 575 स्वास्थ्य स्मार्ट कार्ड बांटा जाना है। गुरुवार को जोन-1 अंतर्गत वार्ड-1, 2, जोन-2 में वार्ड 2, 3 एवं 4 में कार्ड बांटने का कार्यक्रम हुआ। 29 अक्टूबर को वार्ड 4, 5 व 6 में तथा 30 अक्टूबर को वार्ड 7, 8, 9 एवं 10 में कार्ड बांटा जाएगा। पहले चरण में चार जोन में 14 हजार 517 कार्ड बंटेगे। जोन-1 में 2 हजार 613 कार्ड, जोन-2 में 2 हजार 476 कार्ड, जोन-3 में 4 हजार 207 कार्ड, जोन-4 में 5 हजार 218 कार्ड बांटे जाएंगे। राउरकेला में सभी कार्ड राशन दुकानदारों के जरिए बांटे जाएंगे। राशन दुकानदारों के पास जिनका कार्ड है वहीं उन्हें यह कार्ड मिलेगा। राशन कार्ड में फर्जीवाड़ा सामने आया था एवं करीब 12 सौ फर्जी कार्ड होने का पता चला था फिर उन कार्ड पर भी स्वास्थ्य कार्ड बना होगा। इसके दुरुपयोग होने की आशंका भी जतायी जा रही है।

chat bot
आपका साथी