बरसुआं माइंस में हड़ताल के लिए नोटिस

बणई मजदूर संघ की ओर से लहुणीपाड़ा ब्लाक अंतर्गत शश्यकला पंचायत के बरसुआं स्थित बरसुआं आयरन ओर माइंस में तीन मई को 24 घंटे हड़ताल व धरना का निर्णय लिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 08:53 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 08:53 AM (IST)
बरसुआं माइंस में हड़ताल के लिए नोटिस
बरसुआं माइंस में हड़ताल के लिए नोटिस

जागरण संवाददाता, राउरकेला : बणई मजदूर संघ की ओर से लहुणीपाड़ा ब्लाक अंतर्गत शश्यकला पंचायत के बरसुआं स्थित बरसुआं आयरन ओर माइंस में तीन मई को 24 घंटे हड़ताल व धरना का निर्णय लिया गया है। इसके लिए संघ की ओर से सेल आरएमडी के मुख्य महाप्रबंधक को मांगपत्र सौंपा गया है।

संघ की ओर से कहा गया है कि खान में कार्यरत सभी कर्मचारियों के वेतन समझौते की अवधि पूरी होने के बाद जनवरी 2017 से नया वेतन निर्धारण नहीं हुआ है। इस संबंध में अधिकारियों का बार बार ध्यान आकृष्ट किया जाता रहा है। अधिकारी इसका स्थायी समाधान निकालने के बजाय इसे टालते रहे हैं। इससे इस्पात श्रमिकों को कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अपने परिवार का भरण पोषण करने में मुश्किलें हो रही हैं। अधिकारियों की मनमानी के चलते तीन मई को 24 घंटे के लिए धरना एवं काम बंद आंदोलन करने के लिए संघ विवश हुआ है। बणई मजदूर संघ की ओर से संयुक्त सचिव कैलाश चंद्र पंडा के साथ जशोवंत बेहरा, पी पीरु स्वामी, बसंत नायक, उमेश मूली, रिटू साहू आदि ने मुख्य महाप्रबंधक से मिलकर मांगपत्र सौंपा है। इसकी प्रति सेल चेयरमैन नई दिल्ली, कार्यपालक निदेशक, मुख्य श्रम अधिकारी, सुंदरगढ़ जिलापाल, राउरकेला आंचलिक श्रम अधिकारी को भी प्रेषित किया गया है। खरइबंध में वृद्ध पर जानलेवा हमला : कलुंगा पुलिस चौकी अंतर्गत खरइबंध पटराबेड़ा गांव में एक वृद्ध पर जानलेवा हमला किया गया। उसे गंभीर हालत में राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से ठीक होकर लौटने के बाद वृद्ध ने इसकी शिकायत की। इसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पटराबेडा गांव निवासी 68 वर्षीय बिरसा एक्का 16 अप्रैल को दोपहर में भोजन करने के बाद सो रहा था तभी गांव के राजू तिर्की ने लोहे की छड़ से हमला कर दिया। इसमें उसे सिर में चोट लगने के साथ एक हाथ टूट गया। परिवार के लोग उसे राउरकेला सरकारी अस्पताल ले गए जहां इलाज के बाद मंगलवार को छुट्टी दी गई। घर लौटने के बाद इस संबंध में पुलिस से शिकायत की गई है।

chat bot
आपका साथी