स्मार्ट सिटी की सड़कों का हाल बदहाल

राउरकेला स्मार्ट सिटी के सड़कों का हाल बदहाल है। इस कारण आए दिन दो पहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 09:37 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 09:37 AM (IST)
स्मार्ट सिटी की सड़कों का हाल बदहाल
स्मार्ट सिटी की सड़कों का हाल बदहाल

जागरण संवाददाता, राउरकेला : राउरकेला स्मार्ट सिटी के सड़कों का हाल बदहाल है। इस कारण आए दिन दो पहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे है। इसके बावजूद संबंधित सरकारी अधिकारियों की आंख पर पट्टी पड़ी हुई है। रोड पर छोटे से लेकर बने बड़े गड्ढों के साथ- साथ शहर में हो रही लगातार बारिश का पानी सड़कों पर कृत्रिम तालाब बनाए हुए है। इस कारण वाहन चालकों को सड़क में कहां गड्ढा है? यह पता नही चलने से वे आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। खासकर पुराना बस स्टैंड से लेकर बिसरा चौक की सड़कों की हालत इतनी दयनीय हो गई है कि यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। कई बार शहरवासियों द्वारा विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट करने के बावजूद इस दिशा में कोई कदम नही उठाया जा रहा है। जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। शहरवासियों के अनुसार, फिलहाल के लिए सड़कों पर बने इन गड्ढों को समतल करने से भी दुर्घटना को रोका जा सकता है। लेकिन लगता है अधिकारी लोगों की जान लेने पर आमादा हो चुके है। ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली छात्रा लापता : ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली सुंदरगढ़ बाउंसपाड़ा की 14 वर्षीय छात्रा लापता हो गई है। खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिवार के लोगों ने टाउन थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। सुंदरगढ़ सेंट मेरी स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा 21 जुलाई को हमेशा की तरह सुबह छह बजे ट्यूशन के लिए घर से निकली थी। वह हमेशा केंदुपाड़ा रिजर्व के पास ट्यूशन पढ़ने के बाद आठ बजे तक लौट जाती थी पर उस दिन नहीं लौटी। देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार वालों को संदेह हुआ एवं खोजबीन की पर उसका पता नहीं चल सका। दोस्त एवं रिश्तेदारों के घर में भी नहीं मिलने पर थाने में इसकी सूचना दी गई।

chat bot
आपका साथी