महानगर में प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील

राउरकेला महानगर निगम की ओर से शहर में प्रतिबंधित पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने पर लोगों को जागरूक करने के लिए मंगलवार को जागरूकता रथ को रवाना किया। डिप्टी कमिश्नर सुधांशु भोई व सीतादेवी माझी ने इसे झंडा दिखाकर रवाना किया और शहर वासियों से इसमें सहयोग का अनुरोध किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Aug 2019 11:05 PM (IST) Updated:Wed, 14 Aug 2019 06:39 AM (IST)
महानगर में प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील
महानगर में प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील

जागरण संवाददाता, राउरकेला : राउरकेला महानगर निगम की ओर से शहर में प्रतिबंधित पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए मंगलवार को जागरूकता रथ को रवाना किया। डिप्टी कमिश्नर सुधांशु भोई व सीतादेवी माझी ने इसे झंडा दिखाकर रवाना किया और शहरवासियों से इसमें सहयोग का अनुरोध किया।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु मंत्रालय की ओर से प्लास्टिक कचरा प्रबंधन कानून-2016 एवं राज्य सरकार के वन एवं पर्यावरण विभाग की ओर से प्रकाशित विज्ञप्ति के अनुसार 2 अक्टूबर 2018 से राउरकेला महानगर निगम के सभी क्षेत्रों में प्रतिबंधित पॉलीथिन आदि के इस्तेमाल, बिक्री, आयात, उत्पादन एवं आपूर्ति तथा इसे संचित रखने पर पाबंदी लगायी गयी है। इसके बावजूद जानकारी के अभाव में लोग इस्तेमाल कर रहे हैं तथा इसकी बिक्री भी की जा रही है। इस संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया था।

महानगर निगम की ओर से इस संबंध में आठ अगस्त को विज्ञप्ति जारी किया गया है। यदि कोई व्यक्ति नियम का उल्लंघन करते हुए पॉलीथिन का इस्तेमाल करता है तो उससे सौ रुपये जुर्माना लिया जाएगा। दो जागरूकता रथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जायेंगे। इसके साथ जाने वाले नगरपालिका के कर्मचारी लोगों को प्रतिबंधित पॉलीथिन व प्लास्टिक सामग्री के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान से लोगों को जागरूक करेंगे। इसके लिए विभिन्न स्लोगन देने के साथ साथ प्रचार पत्र भी बांटे जाएंगे।

chat bot
आपका साथी