प्रशिक्षक अशोक व एथलीट अर्पिता को अटल रत्न पुरस्कार

राष्ट्रीय प्रशिक्षक अशोक प्रसाद एवं एथलीट अर्पिता परीडा का चयन राष्ट्रीय अटल रत्न पुरस्कार के लिए हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:13 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:13 AM (IST)
प्रशिक्षक अशोक व एथलीट अर्पिता को अटल रत्न पुरस्कार
प्रशिक्षक अशोक व एथलीट अर्पिता को अटल रत्न पुरस्कार

जागरण संवाददाता, राउरकेला : राष्ट्रीय प्रशिक्षक अशोक प्रसाद एवं एथलीट अर्पिता परीडा का चयन राष्ट्रीय अटल रत्न पुरस्कार के लिए हुआ है। 24 जुलाई को गोवा के माड़गांव में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा। राउरकेला का मान बढ़ाने वाले इन दोनों खिलाड़ियों को विभिन्न संगठनों एवं खेलप्रेमियों की ओर से शुभकामनाएं दी गई हैं। अटल रत्न पुरस्कार पाने वालों में अर्पिता परीडा व अशोक प्रसाद सुंदरगढ़ के प्रथम खिलाड़ी व प्रशिक्षक हैं। अर्पिता ने विगत 17 से 19 जुलाई तक गोवा में आयोजित राष्ट्रीय युवा खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था एवं एवं 19 साल से कम आयु वर्ग में डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अर्पिता परीडा व अशोक प्रसाद पानपोष क्रीड़ा संगठन के आजीवन सदस्य हैं। अशोक व अर्पिता को अटल रत्न पुरस्कार के लिए चुने जाने पर संगठन के अध्यक्ष रश्मित साहणी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम स्वाईं, उपाध्यक्ष महेंद्र मिश्र, के राजेश्वरी, विजय बड़ाइक, सचिव सत्यनारायण पंडा, कोषाध्यक्ष सुचित्रा दास, संयुक्त सचिव शंकर आबुनी, धीरेन दास, स्वागतिका महंती, मधुर वाणी, गीतांजली टोप्पो, अंजली दास, सुमन राव, दिलीप सुन्यानी आदि लोगों ने अपनी शुभकामना दी है। लाठीकटा में कार की टक्कर से दंपती जख्मी : लाठीकटा बाजार में गुपचुप ठेला लगाकर आजीविका चलाने वाले लालू एवं उनकी पत्नी सावंती अनियंत्रित कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे लालू व उसकी पत्नी सावंती ठेला लेकर घर लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार कार की टक्कर से उनका ठेला टूट गया एवं दोनों को गंभीर चोट लगी। दोनों को इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल भेजा गया। टक्कर मारने के बाद चालक कार लेकर वहां से फरार हो गया। हालांकि इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।

chat bot
आपका साथी