एक ही एप पर मिलेगी देश भर में कोरोना संसाधनों की जानकारी

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं एवं उनके समक्ष इलाज की समस्या उत्पन्न हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 10:05 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 10:05 PM (IST)
एक ही एप पर मिलेगी देश भर में कोरोना संसाधनों की जानकारी
एक ही एप पर मिलेगी देश भर में कोरोना संसाधनों की जानकारी

जागरण संवाददाता, राउरकेला : कोरोना महामारी की दूसरी लहर में बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं एवं उनके समक्ष इलाज की समस्या उत्पन्न हो रही है। अस्पतालों में बेड की कमी, ऑक्सीजन का अभाव कोरोना मरीजों के लिए चिता का कारण बना है। आवश्यक दवा एवं प्लाज्मा की कमी भी प्रमुख समस्या है। इस जटिल परिस्थिति में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी) राउरकेला के स्टूडेंट एक्टीविटी सेंटर अंतर्गत ब्लेस एन ब्लेस क्लब की ओर से एक एप तैयार किया गया है। इसके जरिए देश के सभी राज्यों के कोरोना संसाधन संबंधित जरूरी जानकारी लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। एक ही एप में देशभर के विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध कोविड अस्पतालों में उपलब्ध संसाधनों की जानकारी मिल सकेगी।

क्लब के उपाध्यक्ष विद्यासागर की देखरेख में एनआइटी के छात्रों ने ब्रीथ-इन एप तैयार किया है जिसमें कोरोना संबंधित सभी प्रकार की निर्देशावली एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस एप के जरिए अस्पताल में ऑक्सीजन, बेड, आवश्यक मौजूद दवा, प्लाज्मा दाता की तालिका, चिकित्सकों की तालिका समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती है। सभी जानकारियां इंटरनेट एवं विश्वसनीय पब्लिक सोर्स के आधार पर एकत्र करने, संबंधित नंबर पर संपर्क कर स्थिति की जानकारी देने एकत्र की जा रही है। प्राप्त जानकारी की ठीक तरह से परखने के बाद ही एप पर अपलोड किया जा रहा है। इसके लिए एनआइटी ब्लेस एन ब्लेस क्लब के 18 सदस्य दिन रात लगे हुए हैं। इसमें देश के विभिन्न राज्य, शहर, अस्पताल का नाम एवं उपलब्ध संसाधनों के हर दिन के आंकड़े उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विद्यासागर एवं अमन ने बताया कि हर तरह से परखने तथा बिना त्रुटि के लोगों को जानकारी देने का प्रयास किया जा रहा है इसके बावजूद लोग खुद एक बार इसकी जांच अवश्य कर लें। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों से भी सही जानकारी एप के जरिए देने का अनुरोध किया गया है। इस सफल प्रयास के लिए एनआइटी स्टूडेंट एक्टीविटी सेंटर की अध्यक्ष प्रो. समिता महंती, ब्लेस एन ब्लेस क्लब के सलाहकार उत्तम कुमार मिश्र, लिटरेरी सोसाइटी के उपाध्यक्ष प्रो. उपेन्द्र गुंडुला भी सहयोग कर रहे हैं। समाज के पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए काम करने वाले ब्लेस एन ब्लेस क्लब की ओर से किसी प्रकार की आय की आशा न रखकर यह सेवा दी जा रही है। लिंक है- द्धह्लह्लश्चह्य://ढ्डह्मद्गड्डह्लद्धद्बठ्ठ.द्दद्यद्बस्त्रद्गड्डश्चश्च.द्बश्र/

chat bot
आपका साथी