मुख्यमंत्री की दीर्घायु के लिए सर्वधर्म प्रार्थना

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के जन्म दिन पर उनके दीर्घायु के लिए बीजू छात्र जनता दल की ओर से वेदव्यास स्थित अमर मैरेज पैलेस में सर्व धर्म प्रार्थना एवं बुर्ला मेडिकल कालेज अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 09:53 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 09:53 PM (IST)
मुख्यमंत्री की दीर्घायु के लिए सर्वधर्म प्रार्थना
मुख्यमंत्री की दीर्घायु के लिए सर्वधर्म प्रार्थना

जागरण संवाददाता, राउरकेला : मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के जन्म दिन पर उनके दीर्घायु के लिए बीजू छात्र जनता दल की ओर से वेदव्यास स्थित अमर मैरेज पैलेस में सर्व धर्म प्रार्थना एवं बुर्ला मेडिकल कालेज अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जरूरतमंदों के लिए 221 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इसमें राउरकेला, राजगांगपुर, बीरमित्रपुर क्षेत्र के युवा शामिल हुए।

बीजद छात्र जनता दल के प्रदेश महासचिव रवीन्द्र कुमार प्रधान के संयोजन में वेदव्यास स्थित अमर मैरेज पैलेस में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सुंदरगढ़ जिला बीजद पर्यवेक्षक प्रीतिरंजन घड़ई शामिल होकर युवाओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग ही समाज में परिर्वतन का आधार है। मुख्यमंत्री यह चाहते हैं कि नेतृत्व युवा लें और राष्ट्र गठन में योगदान करें। इस मौके पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय के प्रिसिपल डा. उमाकांत पंडा, सेंट ग्रेगोरियस स्कूल के प्रिसिपल अब्राहम कुरियन, मौलाना खुर्शीद, हरमन प्रीत ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के स्वस्थ जीवन और लंबी उम्र की कामना करते हुए प्रार्थना की। इस मौके पर आयोजित रक्तदान शिविर में बीजू युवा जनता दल के सचिव विभूति पुहान, मिनती देवता, सत्य शर्मा, सुखबिदर सिंह, दलजीत सिंह, संतोष लाल, शशिकांत सिंह, जसविदर सिंह गोल्डी, प्रकाश पासवान, ओमप्रकाश मल्लिक, निरंजन सेठी, शिबू साहू, आजाद लोहार, अखिलेश दास, सुधीर शा, दीपक महानंदिया, हेमंत राणा, विश्वजीत दास, संतोष साहू, अजय नायक, शंकर साहू, सूरज ठाकुर, भीमा मुखी, कार्तिक सुन्यानी आदि ने सहयोग किया। अंत में विश्व प्रकार बेहरा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

chat bot
आपका साथी