पति से झगड़ा कर महिला ने पानपोष ब्रिज से ब्राह्मणी नदी में लगाई छलांग

वेदव्यास अंचल में रहने वाली सुधा लोहार नामक महिला ने पति से झगड़ा होने के कारण गुरुवार की सुबह पानपोष ब्रिज से ब्राह्मणी नदी में छलांग लगा दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 08:12 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 08:12 AM (IST)
पति से झगड़ा कर महिला ने पानपोष ब्रिज से ब्राह्मणी नदी में लगाई छलांग
पति से झगड़ा कर महिला ने पानपोष ब्रिज से ब्राह्मणी नदी में लगाई छलांग

जागरण संवाददाता, राउरकेला : वेदव्यास अंचल में रहने वाली सुधा लोहार नामक महिला ने पति से झगड़ा होने के कारण गुरुवार की सुबह पानपोष ब्रिज से ब्राह्मणी नदी में छलांग लगा दी। जिसे रघुनाथपाली थाना की पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मियों की मदद से घायल अवस्था में नदी से निकालकर इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबध में रघुनाथपाली थाना की पुलिस एक मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

रधुनाथपाली थाना अधिकारी बी बिहारी ने बताया कि गुरुवार की सुबह लगभग सात बजे महिला के ब्राह्माणी नदी में कूदने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम पानपोष ब्रिज के पाल पहुंच कर अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना पाकर घटना स्थल पहुंचे अग्निशमन कर्मियों की सहायता से महिला का घायल अवस्था में नदी से निकाल कर उसे इलाज के लिए राउऱकेला सरकारी अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में भर्ती कराया गया है। पूछताछ करने पर ब्राह्मणीतरंग थाना अंतर्गत वेदव्यास के सिंह टोला निवासी मनोज लोहार की पत्नी सुधा लोहार (30) के रूप में उसकी पहचान हुई। किसी बात को लेकर सुबह पति मनोज से सुधा का झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह गुस्से में घर से निकल कर पानपोष ब्रिज पहुंच कर आत्महत्या करने के लिए नदी में छलांग लगा दी। इस संबंध में एक मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। राजमिस्त्री की इलाज के दौरान मौत : सबडेगा बाजार के पास घर निर्माण कार्य के दौरान अचानक राजमिस्त्री की हालत बिगड़ गई एवं उसकी अस्पताल में मौत हो गई। कोरोना संक्रमण की आशंका से कोरोना गाइडलाइन के अनुसार गुरुवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया। 52 वर्षीय राजमिस्त्री बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला था। यहां भाड़े के घर में रहकर वह विभिन्न क्षेत्रों में काम करता था। बुधवार को बाजार दांड के पास काम करने के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में उसकी किसी तरह की जांच नहीं करायी गई। तलसरा सब इंस्पेक्टर अभय महापात्र अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर इसकी जांच कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते गाइडलाइन के अनुसार ही उसका अंतिम संस्कार करने की बात उन्होंने कही है।

chat bot
आपका साथी