बंडामुंडा में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

शहर के तिलकानगर स्थित सी-ब्लॉक में अतिक्रमण कर किए गए अवैध निर्माण पर प्रशासन ने मंगलवार को बुलडोजर चलवा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 10:05 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 10:05 PM (IST)
बंडामुंडा में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
बंडामुंडा में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

संसू, बंडामुंडा : शहर के तिलकानगर स्थित सी-ब्लॉक में अतिक्रमण कर किए गए अवैध निर्माण पर प्रशासन ने मंगलवार को बुलडोजर चलवा दिया। राउरकेला स्टील प्लांट की उक्त जमीन पर पिछले कुछ दिनों से अवैध निर्माण किया जा रहा था। इसका स्थानीय लोगों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा था। जिसपर कार्रवाई करते हुए आरएसपी प्रशासन ने मजिस्ट्रेट और बंडामुंडा थाना की पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर के जरिये अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि आरएसपी की जमीन पर जबरन कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखी जाएगी। कुंडेइडीहा में तालाब से वृद्धा का शव बरामद : गुरुंडिया थाना अंतर्गत कुंडेइडीहा गांव के तालाब में 70 साल की वृद्धा का शव बरामद किया गया। स्नान के दौरान डूबने से वूद्धा की मौत होने की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर इसकी जांच कर रही है। कुंडेइडीहा गांव निवासी लक्ष्मीनारायण मिश्र की मां लता मिश्र स्नान के लिए तालाब में गई थीं। देर तक उनके घर नहीं लौटने पर उनकी खोजबीन शुरू की गई। जब लोग तालाब की ओर गए तब उन्हें मृत अवस्था में पानी में देखा गया। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंचकर शव को जब्त करने के साथ ही इस घटना की जांच शुरू की है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिवार वालों को सौंप दिया। साथ ही अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल शुरू की है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि तालाब में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में जाने से वृद्धा की मौत हुई है।

chat bot
आपका साथी