आधुनिक मेटालिक्स के श्रमिकों का अनशन शुरू

सात महीने का बकाया वेतन भुगतान करने तथा संयंत्र को चालू करन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 07:29 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 07:29 PM (IST)
आधुनिक मेटालिक्स के श्रमिकों का अनशन शुरू
आधुनिक मेटालिक्स के श्रमिकों का अनशन शुरू

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सात महीने का बकाया वेतन भुगतान करने तथा संयंत्र को चालू करने की मांग को लेकर आधुनिक्स मेटालिक्स के श्रमिकों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। इस आंदोलन को कुआरमुंडा नागरिक कमेटी एवं अन्य संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है।

वेतन भुगतान नहीं होने से आधुनिक मेटालिक्स कर्मियों की आर्थिक हालत दयनीय हो गई है। लिबर्टी ग्रुप के द्वारा इसके अधिग्रहण के बाद हालत में सुधार की उम्मीद थी पर इसमें विलंब होने के कारण उनके सब्र का बांध टूटने लगा है। 31 जनवरी से धरना देने के बावजूद समस्या के समाधान के लिए पहल नहीं होने पर श्रमिकों ने 15 फरवरी से अनशन का निर्णय लिया। संयंत्र के हेमंत कुमार जेना, मंजूर अहमद, श्रीनिवास यादव, सुरेन्द्र ¨मज, गुलफाम अली, रियाज अंसारी अनशन पर बैठे हैं। इस आंदोलन को कुआरमुंडा नागरिक कमेटी के राजेश केरकेटा, संजीव कुमार ¨सहदेव, शैलेश तिवारी, शरत पति समेत अन्य लोग समर्थन कर रहे हैं तथा समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। लिबर्टी ग्रुप के स्थानीय प्रतिनिधियों ने उन्हें वेतन भुगतान का मौखिक भरोसा दिया है पर श्रमिक लिखित भरोसा नहीं मिलने तक आंदोलन जारी रखने के जिद पर अड़े हैं। अनशन जारी होने के कारण श्रमिकों की हालत बिगड़ रही है। इस संबंध में सुंदरगढ़ जिलापाल, स्थानीय तहसीलदार को भी अवगत कराया गया है।

chat bot
आपका साथी